{"_id":"6a540711e38abba8120f8d1a","slug":"the-cm-launched-plantation-mahayagya-2026-which-aims-to-plant-35-crore-saplings-in-a-single-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1383265-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक विकास की रफ्तार के साथ यूपी में वनों का भी विस्तार : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक विकास की रफ्तार के साथ यूपी में वनों का भी विस्तार : सीएम योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक दिन में 35 करोड़ रिकाॅर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) का पौधा लगाया और सेल्फी ली। सीएम ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रदेश में भौतिक विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही वनों का भी विस्तार हुआ है।
पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करने के बाद गोरखनाथ मंदिर वापस लौटते समय सीएम योगी ने आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे भी पौधरोपण किया। इसके पूर्व गीडा सेक्टर 28 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। पौधरोपण महाभियान को धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ बताया और इसमें हर व्यक्ति की तरफ से योगदान दिए जाने की आवश्यकता जताई।
सीएम ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से जल और खाद्यान्न संकट हो सकता है इसलिए प्रदेश सरकार पौधे लगाने पर विशेष जोर दे रही है। कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी वृद्धि हुई है। एक्सप्रेसवे, हाईवे के साथ बड़े पैमाने पर सड़कों का जाल बिछा है। नए-नए उद्योग लगे हैं। शहरीकरण का दायरा बढ़ा है। भौतिक विकास में तेज योगदान देने वाले इस राज्य ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित प्रयासों से वनाच्छादन के विस्तार में भी सफलता प्राप्त की है। सीएम ने कहा कि धरती पर जब एक पेड़ उगता है तो वह सैकड़ों टन कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करता है। विगत नौ वर्षों में यूपी में वनों का दायरा बढ़ने से 6 करोड़ 37 लाख 74 हजार 130 टन कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण तथा 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार 130 टन ऑक्सीजन उत्सर्जन हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में एलपीजी कनेक्शन की होती थी कालाबाजारी
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के विजन से देश के अंदर 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन बांटे गए हैं। पहले कांग्रेस की सरकार में कालाबाजारी होती थी। देश में 10 करोड़ परिवारों में माताओं, बहनों को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है। अकेले उत्तर प्रदेश में दो करोड़ परिवारों को यह लाभ मिला है।
यूपी की पहली सोलर सिटी बनी अयोध्या धाम
सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनी है। वहां जितनी भी स्ट्रीट लाइट जलती है, उसमें सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2017 में जब डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में बनी तब हैलोजन लाइटों को हटाकर उसकी जगह पर्यावरण अनुकूल एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने का अभियान शुरू किया गया। प्रदेश में 16 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई, इससे प्रदेश सरकार को 100 करोड़ रुपये की बचत भी हुई।