फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी पर लाइव वीडियो में योग करते दिखा ‘डेरा प्रमुख’, मचा हड़कंप

Sat, 22 Jun 2019 10:04 AM IST
खुशबू गोयल महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Jun 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda, Ram Rahim Seen Practising Yoga in a Video on a Facebook Account
राम रहीम
जेल में सजा काट रहे राम रहीम के नाम की एक फेसबुक आईडी सामने आई है, जिसमें एक वीडियो में बाबा योग करते दिखाई दे रहा है। इससे पुलिस विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Dera Sacha Sauda, Ram Rahim Seen Practising Yoga in a Video on a Facebook Account
राम रहीम नाम का फेसबुक अकाउंट - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। लेकिन राम रहीम को फेसबुक पर योग करते हुए दिखाया गया है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन से पता किया गया तो राम रहीम जेल के अंदर ही था। चौंकाने वाली बात यह कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राम रहीम के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर ही बाबा को लाइव दिखाया गया। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल मामले की जांच में जुट गया है।
Dera Sacha Sauda, Ram Rahim Seen Practising Yoga in a Video on a Facebook Account
राम रहीम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे राम रहीम और डा वन के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर राम रहीम को लाइव योग करते दिखाई दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दस दिन से लगातार राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी अपडेट की जा रही है, जिसमें बाबा को कभी योग करते तो कभी जड़ी-बूटियों का प्रचार करते दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda, Ram Rahim Seen Practising Yoga in a Video on a Facebook Account
राम रहीम
पुलिस के मुताबिक, राम रहीम के नाम की बनी दस फेसबुक आईडी पर दस दिन से लोगों को राम रहीम का लाइव वीडियो दिखाया जा रहा है। यह फेसबुक आईडी कौन चला रहा है, इसका पता जांच के बाद ही लग सकेगा। वहीं एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा का कहना है कि राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी अपडेट करने वालों की तलाश कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda, Ram Rahim Seen Practising Yoga in a Video on a Facebook Account
राम रहीम
एक साल पूर्व राम रहीम के नाम की करीब 70 आईडी पुलिस के रडार पर आ गई थीं, जिन्हें लगातार अपडेट किया जा रहा था। तब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा था। कार्रवाई के बाद आईडी को अपडेट करना बंद कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से राम रहीम के नाम की आईडी को अपडेट किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, राम रहीम के नाम की 30 से नई आईडी फेसबुक पर बना दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed