सब्सक्राइब करें

शहीदे आजम भगत सिंह के पोते को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई, तस्वीरें

राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 31 May 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
funeral of shaheed-e-azam bhagat singh grandson abhitej singh sandhu
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच शहीदे आजम भगत सिंह के पोते अभितेज सिंह संधू को को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई दी गई। कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
funeral of shaheed-e-azam bhagat singh grandson abhitej singh sandhu
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
आज सवेरे उनके घर से शमशान घाट तक अभितेज सिंह संधू की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के संस्थापक यादवेंद्र संधू और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा आप नेता एवं प्र यात कवि कुमार विश्वास संजय सिंह, नवीन जयहिंद, सांसद भगवंत मान, पंजाब के हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी, दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of shaheed-e-azam bhagat singh grandson abhitej singh sandhu
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
विधायक नरेश यादव, दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार, इमरान हुसैन, पवन शर्मा, जरनैल सिंह, दिनेश मोहनिया के अलावा पंजाब सरकार में उप मु यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़, पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा वीर देवेंद्र सिंह,पूर्व सांसद जगमीत बराड़, एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरे शांडिल्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

funeral of shaheed-e-azam bhagat singh grandson abhitej singh sandhu
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
नीफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, राजा अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंद्र सिंह ग्रेवाल और जिला प्रशासन की ओर से मोहाली के तहसीलदार एवं दिल्ली,पंजाब और हरियाणा के अलावा दूसरे कई प्रांतों से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं मोहाली के गणमान्य लोग भी अभितेज संधू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
funeral of shaheed-e-azam bhagat singh grandson abhitej singh sandhu
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
गौरतलब है कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ लौटते समय अभितेज संधू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अभितेज सिंह 20 मई को अपने कुछ सार्थियों के साथ किन्नौर टूर पर मोहाली से निकले थे। शनिवार को किन्नौर से लौटते समय अभितेज सिंह संधू की मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर खड्ढे में जा गिरी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed