{"_id":"58f08ec44f1c1bc342cf75be","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-khattar-interesting-story-to-be-doctor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए एक CM, तीन बार दिया मेडिकल का टेस्ट दिया, फिर भी डॉक्टर न बन पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए एक CM, तीन बार दिया मेडिकल का टेस्ट दिया, फिर भी डॉक्टर न बन पाए
Sat, 15 Apr 2017 09:23 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यकीं नहीं होगा, लेकिन ये सच है। PM मोदी के इस मुख्यमंत्री ने 3 बार मेडिकल का टेस्ट दिया, लेकिन वह डॉक्टर नहीं बन पाए। सुनिए दिलचस्प कहानी।
2 of 6
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं आरएसस से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर करनाल के विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कि, जिन्हें आज भी डॉक्टर ना बन पाने का मलाल है। वर्षों से दिल में दबा यह दर्द गुरुवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद उन्होंने डाक्टरों व जनता के साथ सांझा किया। सीएम मनोहर लाल की बचपन से ही तमन्ना थी कि वे डॉक्टर बनें, इसके लिए उन्होंने प्री मेडिकल किया।
3 of 6
khattar
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए बकायदा रोहतक मेडिकल कॉलेज, एम्स और पूना मेडिकल कॉलेज के लिए टेस्ट दिये, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि, गोवा के एक कॉलेज में जरूर उनको दाखिला मिल रहा था, लेकिन इसके बदले उनके मोटी रकम मांगी गई थी, लेकिन उनका मन नहीं माना कि वे पैसे देकर डॉक्टर बनें। आज वक्त की बात है कि वे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर रहे हैं, जिसमें डॉक्टर तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
khattar
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वे उस भवन की शुरुआत कर रहे हैं, जहां पर डॉक्टरों की पौध तैयार होनी है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री ने माना कि आज भी कई स्थानों पर इस तरह का खेल चल रहा है, जो पैसे लेकर डॉक्टर बना रहे हैं, ये दुर्भाग्य है।
विज्ञापन
5 of 6
khattar
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार नई नर्सिंग पॉलिसी ला रही है, इसके तहत कामचलाऊ और फर्जी नर्सिंग सेंटरों पर लगाम लगेगी और पूरी प्रक्रिया पार करने के बाद भी कॉलेज खुल सकेंगे। इन कालेजों में एएनएम, जीएनएम और एमपीएचडब्ल्यू के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में निजी और सरकारी मिलाकर कुल 14 हजार डॉक्टर हैं, जबकि जनसंख्या के हिसाब से 16 हजार और डॉक्टरों की जरूरत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।