फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैट्स ऑफ! हाथ नहीं-पैर खराब, सपना पुलिस अफसर बनने का

Sun, 25 Oct 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 25 Oct 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन

हैट्स ऑफ! हाथ नहीं-पैर खराब, सपना पुलिस अफसर बनने का

hats off little brave daughter and martial art champ muskan

इस लिटिल गर्ल को सेल्यूट कीजिए। इसका एक हाथ नहीं और एक पैर खराब है, लेकिन इसका हौंसला इतना बुलंद हैं कि निशक्तता को भी मात दे दी। रिपोर्टः अमित कुमार, लुधियाना

हैट्स ऑफ! हाथ नहीं-पैर खराब, सपना पुलिस अफसर बनने का

hats off little brave daughter and martial art champ muskan

ये है पंजाब के लुधियाना की 13 साल की मुस्कान, जो कराटे की चैम्पियन है और कई पदक जीत चुकी है, लेकिन आठवीं में पढ़ने वाली मुस्कान की सफलता इस वजह से और भी अहम हो जाती है कि बचपन से ही उसका दाहिना हाथ नहीं है और एक पांव में भी दिक्कत है। किदवई नगर स्त्त आत्म देवकी स्कूल की छात्रा मुस्कान पढ़ाई और खेलकूद दोनों में अव्वल है।

हैट्स ऑफ! हाथ नहीं-पैर खराब, सपना पुलिस अफसर बनने का

hats off little brave daughter and martial art champ muskan

मुस्कान 2013 से आशिहारा कराटे फेडरेशन से प्रशिक्षण भी ले रही है। अब तक ग्रीन बेल्ट हासिल कर चुकी है। मुस्कान पांचवीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप (अंडर-14) में रजत पदक, ऑल इंडिया आशिहारा कराटे चैंपियनशिप 2013 में गोल्ड, इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता (अंडर-14) 2014 में रजत पदक, डिस्ट्रिक्ट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप (अंडर-14) 2015 में सोने का पदक हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैट्स ऑफ! हाथ नहीं-पैर खराब, सपना पुलिस अफसर बनने का

hats off little brave daughter and martial art champ muskan

मुस्कान वर्ल्ड क्लास अकादमी की ओर से करवाई गई डांस प्रतियोगिता के अंडर-14 में भी वह पहला स्थान हासिल कर चुकी है। मुस्कान की मां रणदीप कौर बताती हैं कि मुस्कान का पांव थोड़ा मुड़ा हुआ था, जिसे आपरेशन के बाद ठीक कर दिया गया। अभी पांव कमजोर है, जिसे पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। वहीं उसका दाहिना हाथ बचपन से नहीं है। हाथ की सर्जरी कर किसी और का हाथ मुस्कान को लगाया जाएगा।

विज्ञापन

हैट्स ऑफ! हाथ नहीं-पैर खराब, सपना पुलिस अफसर बनने का

hats off little brave daughter and martial art champ muskan

रणदीप कौर के अनुसार मुस्कान अपने नाम की तरह ही हर वक्त मुस्कुराती रहती है और पुलिस अफसर बनना चाहती है। आशिहारा कराटे फेडरेशन के इंडिया चीफ शिहान पंकज साहनी ने बताया कि वह पिछले तीन साल मुस्कान को ट्रेनिंग दे रहे हैं। मुस्कान बहुत ही मेहनती है। पढ़ाई के साथ ही पूरी मेहनत से प्रेक्टिस भी करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed