फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलबीर सिंह सीनियर दुनिया में नहीं रहे, पर देश भगत पार्क में नजर आएंगे हॉकी 'लीजेंड', जानिए कैसे

Tue, 26 May 2020 09:23 AM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 May 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Hockey Legend Balbir Singh Senior Statue in Desh Bhagat Park Moga
बलबीर सिंह सीनियर
हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर भले ही अब दुनिया में नहीं रहे, लेकिन फिर भी लोग उनका दीदार कर पाएंगे। तस्वीरें देखिए और जानिए कैसे?
Hockey Legend Balbir Singh Senior Statue in Desh Bhagat Park Moga
बलबीर सिंह की प्रतिमा बनाते मनजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
लोग निधन होने के बाद भी बलबीर सिंह सीनियर को देख पाएंगे और उनके जीवन से आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते रहेंगे। यह संभव होगा पंजाब में मोगा जिले में स्थित देश भगत पार्क में जाकर, जहां कलाकार मनजीत सिंह ने उन्हें श्रदाजंलि देने के लिए उनकी एक लाइव प्रतिमा बनानी शुरू कर दी है। जल्दी ही वह इस काम को पूरा कर लेंगे। इसके बाद उसे पार्क में स्थापित कर दिया जाएगा।
Hockey Legend Balbir Singh Senior Statue in Desh Bhagat Park Moga
बलबीर सिंह की प्रतिमा बनाते मनजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस पार्क में पहले से कई नामी लोगों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जिन्हें देखने के लिए देश दुनिया से लोग आते हैं। मोगा स्थित गांव घल्लकलां में कलाकार मनजीत सिंह ने मैडम तुसाद म्यूजियम की तरह एक देश भगत पार्क तैयार किया है, जिसमें अच्छे काम करने वाले लोगों की लाइव प्रतिमाएं बनाकर स्थापित की गई हैं। इनमें देश के ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के अच्छे व समाज सेवी लोगों की प्रमिताओं को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hockey Legend Balbir Singh Senior Statue in Desh Bhagat Park Moga
हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर - फोटो : सोशल मीडिया
कलाकार मनजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही सोमवार को उन्हें बलबीर सिंह सीनियर के देहांत की खबर मिली, उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी प्रतिमा बनानी शुरू कर दी। उन्होंने सोचा कि यह तो बहुत बड़ी हस्ती हैं। इन्होंने पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। ऐसे में इनकी प्रतिमा जरूर बननी चाहिए, इससे उनके पार्क की शोभा बढ़ेगी और दिवंगत को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Hockey Legend Balbir Singh Senior Statue in Desh Bhagat Park Moga
मिल्खा सिंह की प्रतिमा के साथ मनजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
मनजीत ने बताया कि उन्होंने प्रतिमा का ऊपर का हिस्सा तैयार कर दिया है। जल्दी ही वह इस प्रतिमा को बनाकर देश भगत पार्क में सथापित करेंगे। साथ ही उनके जीवन से जुड़ा इतिहास भी उनकी प्रतिमा के साथ डिसप्ले किया जाएगा, ताकि लोग उनके जीवन से सीख ले सकें। जिक्रयोग है कि देश भगत पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, नुसरत फतेह अली खां, नीरजा भनोट समेत करीब 55 लोगों की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed