Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Undertrial prisoner dies after suffering head injury from a push in Faridkot Jail; case of culpable homicide registered against fellow inmate.
{"_id":"6a704ea8b7154dc1050ac66a","slug":"video-undertrial-prisoner-dies-after-suffering-head-injury-from-a-push-in-faridkot-jail-case-of-culpable-homicide-registered-against-fellow-inmate-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जेल में धक्का लगने से सिर पर लगी चोट से हवालाती की मौत, साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जेल में धक्का लगने से सिर पर लगी चोट से हवालाती की मौत, साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में आपसी विवाद के दौरान धक्का लगने से सिर पर गंभीर चोट आने के कारण एक हवालाती की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरनाला जिले के गांव चौहान कलां निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पिता की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद था। घटना के बाद सिटी पुलिस ने मोगा जिले के गांव बिलासपुर निवासी हवालाती अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे जेल के आरओ प्लांट पर पानी भरने के दौरान दोनों हवालातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अमृतपाल सिंह ने अमनदीप सिंह को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया और उसे गंभीर चोट लगी। जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे जेल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
रविवार देर रात अमनदीप सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल फरीदकोट रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल सूत्रों के अनुसार, अमनदीप सिंह अपने पिता की हत्या के मामले में जेल में बंद था। परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं आता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान और चिड़चिड़ा रहने लगा था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर साथी हवालातियों के साथ विवाद करता रहता था। रविवार को भी मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में धक्का लगने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जो बाद में उसकी मौत का कारण बनी।
डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बोर्ड की निगरानी तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी हवालाती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।