{"_id":"5ac5e58f4f1c1bbb618b591b","slug":"impact-of-amar-ujala-sting-operation-on-aadhaar-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar कार्ड को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, जरूर पढ़ लीजिए, राहत मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhaar कार्ड को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, जरूर पढ़ लीजिए, राहत मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए, कानूनी पचड़े से बच जाएंगे।
आधार कार्ड
मामला हरियाणा का है। यहां आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करने वालों पर प्रशासन का डंडा चल गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रोहतक में डीसी डॉ. यश गर्ग के निर्देश पर सेंटरों को बंद करा दिया गया। अब जल्द ही नए सिरे से शहर के दस स्थानों पर सरकारी आधार कार्ड सेंटर खोले जायेंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
aadhaar card
अमर उजाला ने अपने 24 मार्च के अंक में ‘आधार कार्ड के लिए वसूले जा रहे 50 से 270 रुपये’ शीर्षक से सिटी के पेज नंबर एक पर खबर प्रकाशित की थी। जिसमे शहर के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर की जा रही वसूली का खुलासा किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अवैध वसूली करने वालों की रिपोर्ट अधिकारियों को भी भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar card
गौरतलब है कि हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर अवैध रुप से चल रहे सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर 50 से लेकर 270 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा आधार कार्ड अपडेट कराने के रेट भी अलग-अलग है। अमर उजाला द्वारा किए गए स्टिंग में यह खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
aadhaar card
डीसी कार्यालय पर की गई थी शिकायत
लोगों ने बताया कि वे कई बार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर चल रही अवैध वसूली की शिकायत डीसी कार्यालय से लेकर सीएम विंडो पर कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नही की जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण अवैध रुप से वसूली का खेल जारी है।
लोगों ने बताया कि वे कई बार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर चल रही अवैध वसूली की शिकायत डीसी कार्यालय से लेकर सीएम विंडो पर कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नही की जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण अवैध रुप से वसूली का खेल जारी है।