सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है सुपर सर्विलांस सिस्टम, जिससे चीन को टक्कर देगा भारत

मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
india's super surveillance system for china border
चीन बार्डर पर सिक्योरिटी सिस्टम
देश में एक ऐसी तकनीक पर काम किया जा रहा है, जिससे चीन के हाई टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी सिस्टम को टक्कर दी जा सकेगी। जानिए क्या है ये तकनीक।
Trending Videos
india's super surveillance system for china border
चीन बार्डर पर सिक्योरिटी सिस्टम
चीन बार्डर और एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर सिक्योरिटी मजबूत करने के लिए भारत अपग्रेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। ताकि बार्डर पर चीन के हाई टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी सिस्टम को टक्कर दी जा सके। इसके लिए सरकार ने चीन बार्डर पर सिक्योरिटी सिस्टम और उपकरणों को अपग्रेड करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
india's super surveillance system for china border
चीन बार्डर पर सिक्योरिटी सिस्टम
इसके तहत बार्डर की सुरक्षा अब सुपर सर्विलांस सिस्टम से होगी। वहीं सीमा सुरक्षा में जुटे जवानों को अत्याधुनिक हथियारों और निगरानी उपकरणों से लैस किया जाएगा। साथ ही वहां तैनात जवानों के लिए हाई पावर फोर व्हीलर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे जवानों को सुविधा होगी। चंडीगढ़ आए आईटीबीपी फोर्स के डीजीपी कृष्णा चौधरी ने ‘अमर उजाला’ को यह जानकारी दी।
india's super surveillance system for china border
चीन बार्डर पर सिक्योरिटी सिस्टम
डीजीपी चौधरी ने बताया कि चीन बार्डर पर सुरक्षा के लिए जवानों की संख्या बढ़ाने के बजाय अब एक नई रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। जिससे चीनी जवानों की हरकत पर आसानी से पैनी नजर रखी जा सकेगी। डीजीपी ने बताया कि चीन बार्डर पर सबसे ऊंची पोस्ट 18750 फुट पर (ओपी दोर्जिला) मौजूद है, जहां आईटीबीपी के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
india's super surveillance system for china border
चीन बार्डर पर सिक्योरिटी सिस्टम
इसके अलावा 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाली 70 से अधिक चौकियां चीन बार्डर पर मौजूद हैं। उनके अनुसार, यहां बर्फीले मौसम से लड़ना ही जवानों के लिए बड़ी चुनौती होती है, इसलिए अब जवानों की बार्डर आउट पोस्ट को कंपोजिट तरीके से तैयार की जा रही है, जो कि तापमान नियंत्रित होंगी और इनमें फ्रीज प्रूफ  टॉयलेट बनेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed