सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना की इन दो ताकतों ने दुश्मनों की आर्मी में मचाई खलबली, नहीं कर पाएंगे टकराने की हिम्मत

संजीव पंगोत्रा, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Weapons Displayed in Indian Military Literature Festival
Indian Army
भारतीय सेना को दो ऐसी चीजें ताकत के रूप में मिल गई हैं, जिन्होंने दुश्मनों की आर्मी में खलबली मचा दी है। अब दुश्मन देश भारत से टकराने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।
Trending Videos
Indian Army Weapons Displayed in Indian Military Literature Festival
Indian Army
भारतीय सेना के जवानों को दुश्मनों के केमिकल और बायो केमिकल हमलों से बचाने के लिए एक खास जैकेट तैयार की गई है। यह जैकेट जवानों को केमिकल हमलों से सुरक्षित रखती है। चंडीगढ़ सेक्टर-एक स्थित राजेंद्रा पार्क में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में एनबीसी नाम की यह जैकेट आम लोगों को दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Weapons Displayed in Indian Military Literature Festival
Indian Army
इसके साथ भारतीय सेना के उन घातक हथियारों का भी डिस्पले किया गया, जिनको देखकर दुशमन देशों की सेना के छक्के छूट जाते हैं। इनमें नाइट विजन के अत्याधुनिक कैमरे, एंट्री रडार इक्यूपमेंट ,एंटी टैंक गाइड मिसाइल, तोप, सब मैरीन बोट शामिल रहीं। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में ट्राइसिटी से लोग और स्कूली बच्चे पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने सेना से जुड़े हथियारों, टैंक, मिसाइल के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और भारतीय सेना को सेल्यूट भी किया।
Indian Army Weapons Displayed in Indian Military Literature Festival
Indian Army
लाइट वेट 1 एलएफ बोट
प्रदर्शनी में लाइट वेट 1 एलएफ बोट को शामिल किया गया हैं। इसे सब मैरीन कमांडो अपने मिशन के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। जवान ने बताया कि जब दुश्मनों को जवाब देने के लिए रास्ते में नदी व बड़े नाले आते हैं, इस बोट के जरिये सेना अपने जवानों को एक जगह से दूसरी तरफ भेजने के साथ-साथ जवानों को खाने के लिए सामग्री भी पहुंचाने का काम करती हैं। इस बोट में 10 लोग एक साथ मिशन पर निकलते हैं। इस बोट का वेट तकरीबन 117  किलोग्राम हैं। उन्होंने कहा कि इसको आसानी से 4 जवान उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Army Weapons Displayed in Indian Military Literature Festival
भारतीय सेना
एनबीसी जैकेट
भारतीय सेना ने अब दुश्मनों के केमिकल और बायो केमिकल हमलों से बचने लिए एनबीसी नाम से महफूज जैकेट तैयार की है। भारतीय सेना के 270 इंजीनियरिंग विंग के हवलदार जलजीत सिंह ने बताया कि आज के समय में  दुशमनों की हर हरकत से अपने जवानों को सुरक्षित रखना सेना की जिम्मेदारी हैं। आज के आधुनिक युग में केमिकल तथा रासायनिक अटैक का ज्यादा डर रहता हैं। एनबीसी जैकेट पर अगर द्रव पदार्थ या बायो केमिकल से हमला होता है तो यह उसे सोख लेती है और उसे जवान के शरीर तक नहीं पहुंचने देती। इसे सेना में तकरीबन 2000 में शामिल कर लिया गया था। जवान के अनुसार सीरिया और इराक में जिस तरह से रासायनिक हमले हो रहे हैं। इसको देखते हुए इस जैकेट को बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed