Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Indian Fast Bowler Siddarth Kaul Tied in Knot with Harsimran Kaur, Virat Kohli in Reception
{"_id":"5c8492c8bdec22141e22226d","slug":"indian-fast-bowler-siddarth-kaul-tied-in-knot-with-harsimran-kaur-virat-kohli-in-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल से ठीक पहले टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने रचाई शादी, रिसेप्शन में पहुंची 'विराट' टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल से ठीक पहले टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने रचाई शादी, रिसेप्शन में पहुंची 'विराट' टीम
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल से ठीक पहले टीम इंडिया के एक धुआंधार गेंदबाज ने शादी रचा ली हे। रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली पहुंचे तो सब देखते ही रह गए, देखिए तस्वीरें।
2 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
सिद्धार्थ कौल 9 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड हरसिमरन कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। पिछले साल आईपीएल से ठीक पहले सगाई की थी और ठीक एक साल बाद आईपीएल से पहले ही दोनों ने शादी कर ली। जीरकपुर में हुए रिसेप्शन में पूरी भारतीय क्रिकेट टीम शिरकत करने पहुंची।
3 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
जैसे ही कप्तान कोहली और पूरी टीम रिसेप्शन में पहुंची तो गेस्ट पार्टी छोड़कर चहेते क्रिकेटरों के साथ सेल्फी लेने में लग गए। कोई उनसे ऑटोग्राफ मांग रहा था तो कोई सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़ा था। हालांकि कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस को निराश होना पड़ा, क्योंकि टीम के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें क्रिकेटरों के पास जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
टीम के खिलाड़ियों ने बारी-बारी से गुलाब का फूल देकर सिद्धार्थ कौल और हरसिमरन को शादी की मुबारकबाद दी। उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने सिद्धार्थ कौल और हरसिमरन के साथ ग्रुप फोटो सेशन भी करवाया। जीरकपुर के स्काई नेट एनक्लेव में यह रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी में सभी क्रिकेटरों ने डिनर का लुत्फ उठाया और म्यूजिक पर थिरके भी।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ कौल
सिद्धार्थ कौल आईपीएल में सनराइजर्स के लिए खेलते हैं। वे अपनी टीम के बेहद अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 38 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43 विकेट लिए हैं। सिद्धार्थ कौल भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो वनडे मैच खेले थे। हालांकि उसके बाद उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।