फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी, बताया कैसे हुई थी मुलाकात...और बन गए हमसफर

Mon, 11 Mar 2019 09:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Mar 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Unique Love Story of Indian Boy Parvinder with Pakistani Girl Kiran
भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी
भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की दिलचस्प प्रेम कहानी पढ़िए। दोनों ने खुद बताया कि कैसे उनकी मुलाकात हुई और कैसे प्यार का बंधन शादी में बदल गया, देखिए तस्वीरें।
Unique Love Story of Indian Boy Parvinder with Pakistani Girl Kiran
भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी
भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का दौर चल रहा है, लेकिन परविंदर सिंह और किरन सुरजीत के प्यार पर इसका असर नहीं पड़ा। दोनों ने शादी कर ली है और पंजाब के पटियाला में एक गुरुद्वारे में लावां लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। 33 साल के परविंदर पेशे से टेलीकॉम ठेकेदार हैं और 27 साल की किरण सुरजीत एक टीचर हैं।
Unique Love Story of Indian Boy Parvinder with Pakistani Girl Kiran
भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी
परविंदर ने बताया कि किरन उनकी चाची की दूर की रिश्तेदारी से हैं। 1947 के बंटवारे के समय चाची पाकिस्तान के सियालकोट में रह गई थीं। 2014 में जब किरण भारत आई थी, तो वह उनसे पहली बार मिले थे। उसके बाद यह मुलाकात जान-पहचान के दौर में आ गई। फिर दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और शादी करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Love Story of Indian Boy Parvinder with Pakistani Girl Kiran
भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी
परविंदर बताते हैं कि दो साल बाद दोनों ने परिजनों के सामने शादी करने की इच्छा जताई। परिजन मान गए और 2016 में किरण अपने एक रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने भारत आईं। इस दौरान दोनों की पटियाला के समाना में मंगनी कर दी गई थी। उसके ठीक दो साल बाद दोनों ने 22 नंबर फाटक के नजदीक खेल साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
Unique Love Story of Indian Boy Parvinder with Pakistani Girl Kiran
भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी
परविंदर बताते हैं कि वह हरियाणा के अंबाला से हैं और तीन बहनों के इकलौते भाई हैं। किरण अपने परिवार के साथ समझौता एक्सप्रेस से भारत पहुंची। फिलहाल उन्हें 45 दिन का वीजा मिला है। लेकिन वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए वह अधिकारियों से अपील करेगा। साथ ही कहा कि कोशिश की जाएगी कि अंबाला में रहने के लिए ही वीजा दे दिया जाए, ताकि वह इकट्ठे रह सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed