{"_id":"67f541c88c2c58bd2d00e908","slug":"ipl-2025-punjab-kings-and-csk-match-in-new-chandigarh-see-photos-2025-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और CSK का मुकाबला, दर्शकों से स्टेडियम खचाखच, प्रियांश का शतक, Photos","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
IPL 2025 : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और CSK का मुकाबला, दर्शकों से स्टेडियम खचाखच, प्रियांश का शतक, Photos
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:39 AM IST
सार
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
न्यू चंडीगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को मुकाबला खेला गया। इस आईपीएल सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुई। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला हारा था। वहीं, मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित दिखे। पूरे मैदान में लाल और पीले रंग के झंडे और बैनर दिखाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में युवक और युवतियां मुकाबला देखने पहुंचे थे।
2 of 7
धोनी का फैन राम बाबू।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि यह फैसला टीम के लिए शुरुआत में फायदे का सौदा नहीं रहा। क्योंकि टीम ने पहले तीन विकेट 50 रन पर ही गंवा दिए। हालांकि एक छोर संभाले सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में शतक पूरा किया और टीम के लिए संकट मोचन साबित हुए। हालांकि प्रियांश आर्या 42 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए। जब प्रियांश आउट हुए तब तक पंजाब किंग्स के 13.4 ओवर में 154 रन हो चुके थे। टीम को प्रियांश आर्या के रूप में छठा छटका लगा था।
3 of 7
अर्धशतक के बाद प्रियांश आर्या।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के दर्शकों से स्टेडियम फुल
मैच को लेकर ट्राईसिटी के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। दोनों की टीमों को सपोर्ट करने के लिए दर्शन अपनी-अपनी चहेती टीमों की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मैच देखने पहुंचे धोनी के फैंस।
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में अब तक चेन्नई ने 16 और पंजाब ने 14 मैचे जीते
इससे पहले दोनों टीमें आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में छह साल पहले आपस में भिड़ चुकी हैं। इसमें दोनो टीमों का रिकार्ड बराबरी पर रहा है। आकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स व पंजाब किंग्स आईपीएल में 30 बार आमने-सामने हुए है। चेन्नई की टीम ने 16 और पंजाब को 14 मैचो में जीत मिली है।
विज्ञापन
5 of 7
सीएसके की फैंस।
- फोटो : अमर उजाला
होम ग्राउंड की बजाय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मिली है जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच एस श्रीराम ने बताया कि ऐसा नहीं है कि हर टीम को होम ग्राउंड का फायदा मिले। मैच टीम को खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से ही जीते जाते हैं। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी मौजूद है। मंगलवार का मुकाबला अहम है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।