Amar Ujala Premier League: टूर्नामेंट का शानदार आगाज, ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स -विजडम वॉरियर्स जीते
अमर उजाला प्रीमियर लीग के शुभारंभ के अवसर पर टूर्नामेंट की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण किया गया। एमएलसी ऋषिपाल सिंह और प्रशांत सिंघल ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण कर लीग की शुरुआत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग का आगाज 24 जुलाई को रोमांच और शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स और विजडम वॉरियर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।
पहले मुकाबले में ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने कांता ऑटोमोबाइल लॉयंस को आठ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में विजडम वॉरियर्स ने एसआरके किंग्स को 25 रन से मात दी। दोनों मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, वहीं बल्लेबाजों ने भी जरूरत के मुताबिक उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने कांटा ऑटोमोबाइल लॉयंस को 8 विकेट से हराया
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कांता ऑटोमोबाइल लॉयंस की पूरी टीम 15 ओवर के मैच में 13.3 ओवर में मात्र 56 रन पर सिमट गई। जवाब में ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने 7.2 ओवर में 57 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। आठ विकेट से जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांता ऑटोमोबाइल लॉयंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के लिए शगुन कश्यप ने सर्वाधिक 14 रन, जबकि हिमांश यादव ने 8 और ऋषभ ने 9 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रभाव कुमार ने 2.3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। मोहित यादव और कप्तान गर्वित आर्य ने 2-2 विकेट लिए, जबकि युवराज शर्मा ने भी 2 सफलताएं हासिल कीं। अंकुर सरस्वत को एक विकेट मिला। 57 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। विकास कुमार ने 15 गेंदों में 24 रन (3 चौके, 1 छक्का) की तेज पारी खेली। हिमांशु सिंह 15 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि मनीष पंडित ने 7 गेंदों में 13 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ने केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विजडम वॉरियर्स की दमदार जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए विजडम वॉरियर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए। एसआरके किंग्स की टीम 13.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। विजडम वॉरियर्स के लिए विशाल जादौन ने नाबाद 27, तनिष्क मित्तल ने 26, विशाल चौधरी ने 25 रन बनाए। वीवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। माधव जादौन, अतुल कुमार और राहुल शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरके किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विक्रांत प्रताप सिंह ने 24 रन और अंकित जादौन ने 21 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि उत्कर्ष अग्रवाल ने 15 और नितराज हरियाणा ने 13 रन जोड़े। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। विजडम वॉरियर्स की ओर से सचिन कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अनमोल और यूएसएआईडी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अंकुर चौधरी को एक सफलता मिली।
अमर उजाला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का हुआ अनावरण
अमर उजाला प्रीमियर लीग के शुभारंभ के अवसर पर टूर्नामेंट की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण किया गया। एमएलसी ऋषिपाल सिंह और प्रशांत सिंघल ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण कर लीग की शुरुआत की।
पुरस्कारों की बारिश, विजेता टीम को मिलेगा 1.50 लाख
अमर उजाला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों और टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.50 लाख, जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में वीडा स्कूटर देकर सम्मानित किया जाएगा।
सेमीफाइनल और फाइनल में हर छक्के पर 1000 का इनाम
टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाने के लिए एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में लगने वाले प्रत्येक छक्के पर बल्लेबाज को 1000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
ये रहे मौजूद
मंगलायतन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव कमांडर मनोज के, सौरभ कुमार, सांगवान सिटी से डॉ. नरेंद्र सागवान, एबीपी इंटरनेशनल स्कूल से पुष्कर सिंह राठौड़, राहुल चौहान, विजडम पब्लिक स्कूल से अतिन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल मृणाल गुप्ता, ला शेफ हर्ष उद्यान से गर्वित आर्य, एसआरके विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेम प्रकाश यादव ने किया।
अमर उजाला प्रीमियर लीग सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। हमें विश्वास है कि इस प्रतियोगिता से कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और जिले में क्रिकेट संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। - चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी
अमर उजाला प्रीमियर लीग का शुभारंभ खेल और युवाओं के उत्साह का उत्सव है। इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे। - प्रशांत सिंघल, महापौर
अमर उजाला प्रीमियर लीग जिले के क्रिकेट कैलेंडर का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बनता जा रहा है। इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले होंगे और दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा। - अर्जुन सिंह फकीरा