{"_id":"6a73a770322492548805d6ad","slug":"relief-from-traffic-jams-ozone-cut-intersection-on-ramghat-road-to-be-redesigned-aligarh-news-c-2-gur1004-1036853-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मिलेगी राहत : रामघाट रोड पर ओजोन कट तिराहे का स्वरूप बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मिलेगी राहत : रामघाट रोड पर ओजोन कट तिराहे का स्वरूप बदलेगा
विज्ञापन
ओजोन कट तिराहे से होकर गुजरते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामघाट रोड पर सिंधौली बंबा के पास ओजोन कट तिराहे पर लगने वाले जाम का स्थायी समाधान तलाशा जा रहा है। इसके लिए एडीए, नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त सर्वे कर लिया है। तिराहे को नया स्वरूप देकर इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
एडीए के इंजीनियर इसके लिए सिंधौली बंबा के कुछ हिस्से को चौड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। यह तिराहा बेहद संकरा है, जिससे स्कूलों की छुट्टी के दौरान यहां पर भीषण जाम लग जाता है। लोगों को आधे-आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। यातायात पुलिस और महुआखेड़ा थाना पुलिस के पांच छह कर्मी यहां दिन रात ड्यूटी देते हैं।
एडीए वीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि यातायात पुलिस के सहयोग से जाम का समाधान तलाशा जा रहा है। यातायात पुलिस के एसपी प्रवीण यादव ने बताया कि सर्वे कर लिया गया है। एडीए इंजीनियरों की मदद से तिराहे को नया स्वरूप दिया जाएगा। जल्द ही इसका डिजाइन तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जाम लगने के तीन बड़े कारण
अतरौली और तालानगरी से आने वाले बड़े वाहन ओजोन कट के रास्ते से पनैठी होते हुए जीटी रोड हाईवे जाते हैं। जीटी रोड हाईवे से पनैठी होते हुए रामघाट रोड आने वाले भारी वाहन भी ओजोन सिटी रोड का प्रयोग करते हैं। इस तिराहे के इर्द-गिर्द बड़े और छोटे स्कूल होने से दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी के वक्त लगभग दो घंटे तक जाम रहता है।