फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 officers summoned in electricity bill fraud case

Aligarh News: बिजली बिल हेराफेरी के मामले में 10 अफसर तलब

Thu, 06 Aug 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
10 officers summoned in electricity bill fraud case
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के संबंध में स्थानीय कोर्ट में चल रहे दो अलग-अलग मुकदमों में सुनवाई हुई। अदालत ने बिजली बिलों में कथित तौर पर हेराफेरी और कूटरचित दस्तावेज पेश करने के मामले में अदालत ने 10 नामजद अधिकारियों को नोटिस जारी कर तलब किया है। अगली तारीख 14 अगस्त तय की है।
विज्ञापन



बिना नोटिस बिजली काटने और बकाये का भुगतान होने के बावजूद कनेक्शन न जोड़ने के मामले में अफसरों ने सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखा। क्वार्सी इलाके के निवासी और अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनूप कौशिक ने बिजली निगम के खिलाफ अदालत में याचिकाएं दाखिल की थीं।
विज्ञापन



पहली याचिका में उनका आरोप था कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनके घर की बिजली काट दी गई। इसके बाद जब उन्होंने बकाया राशि का पूरा भुगतान कर दिया, तब भी विभागीय अधिकारियों ने महीनों तक उनका बिजली कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा, जिससे उन्हें भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनूप ने निगम पर बिजली बिलों में बड़े स्तर पर हेराफेरी और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगम की ओर से अदालत में जवाब के रूप में मार्च 2026 का जो बिजली बिल पेश किया गया है, उसमें गंभीर कूटरचना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed