फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agniveer candidate injured by bullet

Aligarh: तमंचा छिपाते समय गोली से घायल हुआ अग्निवीर अभ्यर्थी, महिला सहित दो पर रिपोर्ट, एक आरोपी तमंचा दबोचा

Thu, 06 Aug 2026 02:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 06 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

घायल नाबालिग ने अपना बचाव करते हुए पास के ही निजी अस्पताल पहुंचा और वहां झूठ बोला कि उसके पैर में सरिया घुसने से चोट लगी है। अस्पताल में घाव पर पट्टी बंधवाने के बाद उसने खून से सनी और गोली के सुराख वाली पैंट को एटा चुंगी के पास एक खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन
Agniveer candidate injured by bullet
गोली लगने से घायल किशोर का परीक्षण करते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर में मंगलवार रात आभूषण चोरी के शक में शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि नौबत फायरिंग तक आ गई। फायरिंग के बाद तमंचे को पैंट में छिपाते समय एक नाबालिग खुद ही गोली का शिकार हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि घायल नाबालिग अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुका है। जनवरी 2027 में उसे शारीरिक परीक्षा देनी है, लेकिन एक गलत संगत ने उसका भविष्य दांव पर लगा दिया। उसके पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित हेमेंद्र की तहरीर पर उसकी चाची रेखा उर्फ मनोरमा व रेखा के परिचित राजा यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। उस पर विधिक कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर में रहने वाले हेमेंद्र कुमार एक निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। उनके मकान की पहली मंजिल पर उनकी चाची रेखा उर्फ मनोरमा अपने परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले रेखा ने हेमेंद्र के छोटे भाई पर घर से आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में दो दिन से तनाव चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा उर्फ मनोरमा के घर पर एटा चुंगी की संजय गांधी कॉलोनी निवासी राजा यादव का आना-जाना था। रेखा ने आभूषण चोरी की बात राजा यादव को बताई। मंगलवार रात करीब आठ बजे राजा यादव अपने एक नाबालिग साथी और अन्य लोगों के साथ हेमेंद्र के घर पहुंचा। पीड़ित हेमेंद्र के अनुसार, आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और धमकाया कि चोरी गए आभूषण तुरंत रेखा को लौटा दिए जाएं, वरना अंजाम भुगतना होगा। 

जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद जब नाबालिग आरोपी अवैध तमंचे को अपनी जींस की पैंट में ठूंस रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उसकी जांघ में लगी। गोली लगते ही आरोपियों में भगदड़ मच गई और वे तितर-बितर हो गए।

घायल नाबालिग ने अपना बचाव करते हुए पास के ही निजी अस्पताल पहुंचा और वहां झूठ बोला कि उसके पैर में सरिया घुसने से चोट लगी है। अस्पताल में घाव पर पट्टी बंधवाने के बाद उसने खून से सनी और गोली के सुराख वाली पैंट को एटा चुंगी के पास एक खेत में फेंक दिया। इसके बाद वह एक लोअर पहनकर घर पहुंचा और चुपचाप सो गया।

थाना गांधी पार्क में फायरिंग की घटना हुई। इसमें पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तमंचा बरामद किया है। एक नाबालिग आरोपी भी है, जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। उस पर नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।- धनंजय कुमार, सीओ द्वितीय

पुलिस की सख्ती से खुला राज
उधर, घटना की सूचना पीड़ित हेमेंद्र ने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो फायरिंग की बात सामने आई। शक के आधार पर पुलिस नाबालिग के घर पहुंची और जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना का पूरा सच सामने लाने के बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण और इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा यादव और रेखा उर्फ मनोरमा के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। वहीं, घटना में खुद घायल हुए नाबालिग आरोपी के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मां का दावा-दोस्त ने चिकन खिलाने के बहाने फंसाया, उसी ने मारी गोली
अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए नाबालिग आरोपी की मां ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। मां का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह बेकसूर है और वह उस वक्त लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था।

मां के मुताबिक, घटना के दिन उसके दोस्त राजा यादव का फोन आया था, जिसने उसे चिकन खिलाने के बहाने बुलाया और अपने पारिवारिक विवाद वाली जगह पर ले गया। वहां राजा यादव ने जबरन उसके बेटे की पैंट में तमंचा ठूंस दिया। विरोध करने पर आरोपी ने खुद ही गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। घायल होने के बाद बेटा जब घर लौटा तो उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी। मां ने बताया कि उनका बेटा 12वीं पास कर चुका है और उसने अग्निवीर की परीक्षा भी पास कर रखी है, जिसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed