{"_id":"5996cc644f1c1b6e438b45bd","slug":"journey-from-sampooran-singh-kalra-to-gulzar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: संपूर्ण सिंह कालड़ा से 'गुलजार' तक का सफर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन विशेष: संपूर्ण सिंह कालड़ा से 'गुलजार' तक का सफर...
amarujala.com- Written by: रमेश शुक्ला ‘सफर’ Presented by: रिशु राज सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Gulzar
Link Copied
‘पाक में मेरी परछाई थी, सामने अब्बू थे, पीछे सूरज था। मैं रिफ्यूजी था। बस चलते रहना था। जैसे ही वाघा बार्डर पार किया तो जैसे लगा कि बचपन पाक में रह गया हो। रूह और शरीर दोनों अलग-अलग हो गए हो...
Trending Videos
2 of 7
Gulzar
...मैं कई वर्षों बाद जब अपनी जन्मभूमि पाकिस्तान पर लौटा तो देखा गांव का छप्पर वैसा ही था। मेरा पुश्तैनी पर कोई और परिवार रह रहे थे। मुझे जिसने देखा वो मेरे से अलग होने का नाम नहीं ले रहा था। मैं चाहता था कि मैं कुछ देर एकांत में बैठकर दिल का गुबार निकालूं और रो सकूं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Gulzar
18 अगस्त, 1936 को पंजाब (पाकिस्तान अधीन) में जन्म लेने वाले संपूर्ण सिंह कालड़ा भी दोनों मुल्कों के लाखों विस्थापित परिवारों की तरह गुमनामी में जी रहे होते, लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा था।
4 of 7
गुुलज़ार की नज्में
आज संपूर्ण सिंह कालड़ा को लोग गुलजार के नाम से जानते हैं। फिल्मी दुनिया से लेकर साहित्यिक क्षेत्र में उनकी लिखी हर पंक्तियां इबारत बन जाती हैं। लेकिन आज जब गुलजार ने दोनों मुल्कों के विभाजन पर विश्व के पहले पार्टीशन म्यूजियम में कदम रखा तो उनकी आंखें सजल हो उठी। जुबां खामोश थी।
विज्ञापन
5 of 7
Gulzar
गुलजार ने म्यूजियम में भारत-पाक से जुड़ी यादें देखीं तो काफी देर तक वो निहारते रहे। कहने लगे कि इतनी जल्दी समय बीत गया पता ही नहीं चला। दोनों मुल्कों के बीच ऐसे म्यूजियम बनाए जाना चाहिए। मैं पाक से अपील करता हूं कि विभाजन की निशानी वो संभाल कर रखें और भारत में हम संभाल ही रहे हैं। दोनों मुल्कों को बंटवारे के बाद प्यार व मुहब्बत से रहना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।