{"_id":"5d7e05eb8ebc3e93da7877cd","slug":"karan-deol-revealed-many-secrets-of-life-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यूं करण देओल को स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, करना चाहते हैं पापा का ये रोल, कई और राज खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें क्यूं करण देओल को स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, करना चाहते हैं पापा का ये रोल, कई और राज खोले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Sep 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण देओल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बचपन से लेकर जवानी तक पापा ने हमेशा मुझको एक बात समझाई कि खुद पर विश्वास रखो। बॉलीवुड मेरे लिए एकदम नया था। कैमरा देखा जरूर था पर फेस नहीं किया था। पहली बार जब कैमरा फेस किया तो थोड़ा परेशान था पर फिर सब कुछ सामान्य हो गया। यह कहना है फिल्म स्टार करण देओल का। सनी देओल के बेटे करण देओल चंडीगढ़ में अपनी मूवी की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान करण देओल ने अपनी जिदंगी के कई राज खुले...
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
करण देओल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान यदि वह परेशान होते या एक्टिंग में कोई कमी रह जाती तो पापा सभी से अलग ले जाते और समझाते कि यह कैसे ठीक होगा। चाहे बचपन हो या फिर जवानी, पापा ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देओल फैमिली इस वजह से खास मानी जाती है क्योंकि यहां हरेक के लिए दरवाजे खुले हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दादा जी और पापा ने हमेशा सभी का साथ दिया है। करण देओल ने कहा कि दादा धर्मेंद्र और पापा सनी देओल दोनों की एक्टिंग जबरदस्त रही है। दादा जी धर्मेंद्र का रोमांटिक रोल और पापा का एक्शन उनको काफी अच्छा लगता है। करण ने कहा कि पापा की वजह से ही उनका कैरियर बना है। उनकी तमन्ना है कि वह अपने पिता की तरह अर्जुन जैसा रोल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उनको अक्सर स्कूल में बच्चे चिढ़ाते थे कि क्या एक्टिंग करेंगे... कई बार कमेंट करते थे। उनका मन कई बार विचलित होता था पर पापा हमेशा समझाते थे कि किसी से कुछ नहीं कहना है, अपना काम करना है। करण देओल ने कहा कि वास्तव में पापा जबरदस्त डायलॉग और मूवी करने वाले एक सुपर पापा हैं। दो बार उनको नेशनल अवार्ड मिला तो यूं ही नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मूवी में उनके साथ सेहर बंबा हैं। करण देओल कहते हैं कि यह फिल्म काफी खास है क्योंकि उनकी पहली फिल्म होने के साथ उन्हें अपने पिता के डायरेक्शन में काम करने का मौका मिला। करण ने कहा कि वास्तव में जिस प्रकार से सनी देओल ने बिना किसी सहारे के अपना नाम खुद बनाया है और वह भी ऐसा ही करना चाहते हैं। करण देओल ने कहा कि उनको चंडीगढ़ बेहतरीन लगता है। पंजाब में कई बार रिश्तेदारों के पास जाते हैं या फिर हिमाचल जाते हैं तो चंडीगढ़ से होकर ही जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।