फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों का बदला मेन्यू, अब पिज्जा-डोसा का इंतजाम, ठंड से बचाएगा ये खास नलकूप

Fri, 11 Dec 2020 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmer arranged a unique hand pump, which heats the water
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान अपने आंदोलन को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। सर्दी में नहाने के लिए किसानों ने देशी नलकूप में गर्म पानी का प्रबंध कर लिया है। किसान लोहे का ऐसा नलकूप लेकर आए है, जिसमें नीचे आग जलाकर पानी डालने से कुछ देर ही गर्म पानी मिलना शुरू हो जाता है।

Kisan Andolan: Farmer arranged a unique hand pump, which heats the water
सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

वहीं किसानों के खान-पान का भी पूरा प्रबंध किया गया है। सर्दी में किसानों को जलेबी, पिज्जा व डोसा भी बांटा जा रहा है। धरना स्थल पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। किसान अब पंजाब से ट्रैक्टर-ट्राली में अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। कुंडली बॉर्डर पर किसानों का धरना लगातार जारी है। किसानों के जोश में अभी तक कोई कमी नहीं आई है।  

Kisan Andolan: Farmer arranged a unique hand pump, which heats the water
जलेबी वितरित करता युवक। - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने ड्रेसिंग का काम गाड़ियों में लगे शीशों से लेना शुरू कर दिया है। बालों पर कलर लगाने से लेकर कंघी करने तक में इन शीशों का उपयोग किया जाता है। कुंडली बॉर्डर पर लगातार लंगर चलाया जा रहा है। जिसमें मेन्यू भी बदल रहा है। अब धरने पर पिज्जा व डोसा जैसी डिश भी तैयार होने लगी है। किसान केवल खुद के लिए ही नहीं, बल्कि राहगीरों के लिए भी नई-नई डिश तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmer arranged a unique hand pump, which heats the water
कुंडली बॉर्डर पर पिज्जा बनाता युवक। - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने धरनास्थल पर पिज्जा के साथ-साथ जलेबियां भी तैयार कीं और किसानों व राहगीरों में वितरित की। यहां बच्चों की काफी तादाद को देखते हुए उनकी डिमांड पर पिज्जा तैयार किया गया है। युवा किसान चरणजीत सिंह ने बताया कि हर डिश वह खुद तैयार कर रहे हैं। बाहर से नहीं मंगवा रहे। उनके पास कच्चा माल काफी है। जिससे हर डिश बनाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmer arranged a unique hand pump, which heats the water
किसानों के लिए लाया गया खास नल। - फोटो : अमर उजाला

किसानों की लड़ाई में पंजाब के किसान सबसे ज्यादा बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। यहां रोजाना पंजाब से किसान व किसानों के समर्थन में लोग अपने परिवारों के साथ पहुंच रहे हैं। पंजाब से कुलबीर कौर अपने पूरे परिवार के साथ धरना स्थल पर आई है। कुलबीर कौर का कहना है कि तीन कृषि कानून किसानों के हक में नहीं हैं। किसान इन्हें किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को इन्हें वापस लेना ही होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed