{"_id":"576ed9fc4f1c1be763b49026","slug":"laser-show-in-chapparchiri-baba-banda-singh-bahadur-prakash-singh-badal-chapparchiri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चप्पड़चिड़ी में 300 साला समागम, लेजर शो में दिखी बाबा बंदा सिंह की बहादुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पड़चिड़ी में 300 साला समागम, लेजर शो में दिखी बाबा बंदा सिंह की बहादुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चप्पड़चिड़ी में 300 साला समागम रहा ऐतिहासिक
Link Copied
बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300 साला शहीदी दिवस पर चप्पड़चिड़ी में आयोजित थ्री डी लेजर शो को देखने बड़ी संख्या में लोग आए। 328 फुट ऊंची फतेह मीनार इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर हो गई। कभी मीनार पर निशान साहिब दिख रहे थे, तो कभी थ्री डी आकृतियां।
Trending Videos
2 of 5
आतिशबाजी व लेजर लाइटों ने माहौल को बना दिया यागदार
कार्यक्रम के आखिर में मीनार पर बाबा बंदा सिंह बहादुर की छवि लाइव मीनार पर दिखी। करीब डेढ़ घंटे के इस प्रोग्राम में 300 साल का इतिहास जीवंत हो उठा। देखने वालों को एकदम ऐसा लगा कि वह तीन सदी पुराने उस कालखंड में जी रहे हैं, जब बंदा सिंह बहादुर और उनके सूरमाओं ने मुगल साम्राज्य को चुनौती देते हुए पंजाब की धरती पर धराशायी किया था। साथ ही सिख साम्राज्य की मजबूत नींव रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
चप्पड़चिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादुर को सलामी देते सीएम बादल व अन्य।
भारत के इस गौरवपूर्ण इतिहास में चप्पड़चिड़ी का अपना स्वर्णित इतिहास है। शनिवार को शो का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पहुंचे। शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने शो का आनंद लिया।
4 of 5
चप्पड़चिड़ी में गतका का शानदार प्रदर्शन भी किया गया।
फतेह मीनार में शनिवार को उत्सव का माहौल दिखाई दिया। यहां गतका पार्टी और गीत संगीत के बीच सिख इतिहास का जिक्र हुआ। वहीं कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को पुलिस के जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन
5 of 5
चप्पड़चिड़ी में आयोजित थ्री डी लेजर शो को देखने बड़ी संख्या में लोग आए।
सूफी गायिका हर्षदीप कौर ने शबद गायन से समागम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान गतका पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। शो को लोगों ने मोबाइल व कैमरों में कैद किया। इतना ही नहीं शो के बाद लोगों ने मीनार संग यादगार फोटो भी करवाए। इस दौरान समागम स्थल जयकारों से गूंजता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।