{"_id":"5c480cb7bdec22738f51ed74","slug":"mla-mukhtar-ansari-shifted-to-mohali-jail-from-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए इस 'बाहुबली' की बदली जेल, 45 केस और बुलेट प्रूफ कार में लाया जाता कोर्ट, जानें कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए इस 'बाहुबली' की बदली जेल, 45 केस और बुलेट प्रूफ कार में लाया जाता कोर्ट, जानें कौन
Thu, 24 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखिए इस 'बाहुबली' की जेल बदल दी गई है। इस पर 45 केस चल रहे हैं और इसे बुलेट प्रूफ कार में कोर्ट में लाया जाता है, जानिए कौन है...
विधायक मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं यूपी के विधायक मुख्तार अंसारी की, जिसे बाहुबली विधायक कहा जाता है। मुख्तार को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया गया है। आरोपी को यूपी की जेल से पुलिस कड़ी सुरक्षा में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मोहाली पहुंची है। मंगलवार को मीडिया से बचाकर मुख्तार अंसारी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विधायक मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
विधायक मुख्तार अंसारी पर सेक्टर-70 के एक बिल्डर से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के आरोप आरोप हैं। उसके खिलाफ मटौर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि मुख्तार अंसारी का नाम लेकर की गई फिरौती की कॉल की जांच की जा रही हैं। सेक्टर-70 के एक बिल्डर को किसी ने विधायक मुख्तार अंसारी का नाम लेकर कॉल की थी और बिल्डर से दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही कहा था कि अगर पैसे का इंतजाम नहीं हुआ तो बिल्डर को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। बिल्डर ने मटौर थाने पहुंचकर शिकायत दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी पर केस दर्ज कर लिया था। इसी बीच जब पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि वह उत्तरप्रदेश की जेल में बंद है। पूरी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे लेने यूपी पहुंची। यहां अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुख्तार अंसारी को यूपी की जेल से कड़ी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस मोहाली लेकर पहुंची। हालांकि जब मुख्तार अंसारी को अदालत में पेश किया गया तो मीडिया से बचाया गया। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर अलग-अलग तरह के करीब 45 केस चल रहे हैं। इसमें एक नेता की हत्या समेत कई केस शामिल हैं।