{"_id":"627b1fae9796517fc5367957","slug":"mohali-attack-news-tnt-used-in-attack-on-intelligence-headquarters-of-punjab-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहाली ब्लास्ट: धमाके में किया गया टीएनटी का इस्तेमाल, डीजीपी के खुलासे से दहशत में हर शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली ब्लास्ट: धमाके में किया गया टीएनटी का इस्तेमाल, डीजीपी के खुलासे से दहशत में हर शख्स
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 May 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के सेक्टर-77 स्थिथ पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट चलित ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में आतंकी हमले में प्रयोग होने वाले टीएनटी (ट्राइनाइट्रो टोलीन) पदार्थ का प्रयोग हुआ था। यह खुलासा पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा ने किया। हमले के बाद वह पहली बार मंगलवार दोपहर करीब ढाई मिनट के लिए मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह इस हमले को चैलेंज के रूप में ले रहे हैं। पुलिस को हमले से जुड़ी कई लीड मिली है। उम्मीद है कि जल्द ही यह केस हल कर लिया जाएगा। इस दौरान एनआईए, सेना समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व टीमों ने घटना स्थल का दौरा किया। इस मौके उनके साथ डीआईजी रोपड़ रेज गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी विवेकशील सोनी भी मौजूद रहे। खुफिया मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने डीजीपी से पूछा कि क्या इस सारी योजना के पीछे विदेशों में बैठे खालिस्तानी हैं। इस पर डीजीपी ने कहा, मामले की जांच चल रही है।
Trending Videos
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रात को हुए हमले के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। पंजाब पुलिस ने हमला होने के बाद कुछ ही घंटों में कई लोगों को राउंडअप किया था। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी से जब पूछा गया कि इस मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है तो कहा कि जब गिरफ्तारी होगी तो बता दिया जाएगा। हालांकि उससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आ चुका था कि इस मामले के आरोपी काबू कर लिए गए हैं।
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
11 संदिग्धों को हिरासत में लिया
मोहाली में पुलिस खुफिया मुख्यालय पर हमले के संबंध में सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर 307 आईपीसी, 16 यूएपीए और 03 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एसआई बलकार सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अंबाला, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन समेत कई जगह से लोगों को राउंड किया गया है।

दोपहर में फिर धमाका होने की फैली अफवाह
मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस खुफिया मुख्यालय के बाहर दोबारा धमाका होने की अफवाह फैल गई। इतना ही नहीं कई राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चल गई, जबकि वहां पर कुछ नहीं हुआ था। पुलिस की टीमें हरकत में आ गई। इसके बाद एसएपपी विवेकशील सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि यह मात्र अफवाह थी। असल में ऐसा कुछ भी नहीं है।