{"_id":"69b15f52c16c624c8b0d2ef7","slug":"video-angry-family-members-protest-against-police-in-assault-on-youth-in-pathankot-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pathankot: युवक से मारपीट मामले में हमलावरों पर कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजन सड़क पर उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: युवक से मारपीट मामले में हमलावरों पर कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजन सड़क पर उतारे
मारपीट मामले में हमलावरों पर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई ना करने पर घायल व्यक्ति के गुस्साए परिवार व गांव निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। घटना बीती 4 मार्च गांव झलोआ के पास वाले गांव की है। घायल की पहचान साजन पुत्र सुलिंदर कुमार निवासी गांव झलोआ के रूप में हुई है। घायल की बहन पूजा और मां शकुंतला देवी ने कहा कि उनका लड़का घर के नौ लोगों का मजूदरी करके पालन पोषण करता है और 4 मार्च को भी हिमाचल से मजदूरी करके घर वापिस लौट रहा था। जब वह पास वाले गांव पहुंचा तो एक सड़क हादसे में युवक की मदद करने लिए रुक गया। वहां, पर कुछ युवक उसके पास आ गए और उससे जातपात को लेकर गाली गलोच करने लगे। जब साजन ने उनका विरोध किया तो उक्त करीब 7 हमलावरों ने उसकी मारपीट करते हुए लहूलहान कर सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की कि उनके लड़के की मारपीट करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। इस मौके धर्मपाल, शिव सूर्जन, त्रिलोक चंद, प्रेम चंद, द्वारका दास, रजिंदर कुमार, रूप लाल, कपिल देव, रूप बसंत, पिंकी, बेबी, रीना, पम्मी, सुनेना, सुरजीत आदि ने रोष जताया। पुलिस चौकी घरोटा के जांच अधिकारी एएसआई सरताज सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और आज भी उनके घर बयान दर्ज करने के लिए पहुंची है। घायल युवक की बहन ने कहा है कि वे वीरवार को अपने भाई के साथ पुलिस के पास आकर बयान दर्ज करवाएगी। शक के बिना पर पुलिस ने आज भी कुछ युवक हिरासत में लिए है। बयान दर्ज होने और हमलावरों की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।