फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Sidhu: जन्मदिन पर बिगड़ी नवजोत सिद्धू की तबीयत, जेल में बेहोश होने के बाद अस्पताल लाया गया

Thu, 20 Oct 2022 04:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Oct 2022 04:47 PM IST
सार

सिद्धू को लिवर से जुड़ी समस्या भी है। इसका पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा है। यही वजह है कि जेल में उन्हें डॉक्टरों के परामर्श के बाद विशेष आहार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu health deteriorated on his birthday in Patiala Jail
नवजोत सिंह सिद्धू को अस्पताल ले जाते जेल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन इस मौके जेल में सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सिद्धू का ब्लड प्रेशर कम हो गया, जिस वजह से वह बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन की ओर से तुरंत सिद्धू को प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया। 

Navjot Singh Sidhu health deteriorated on his birthday in Patiala Jail
नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वहां के कार्डियोलाजी विभाग में सिद्धू की ईसीजी व अन्य सभी जरूरी टेस्ट किए गए हैं। सिद्धू को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच राजिंदरा लाया गया। बाद में दोपहर करीब पौने तीन बजे सिद्धू को जांच व सभी जरूरी टेस्ट करने के बाद छुट्टी करके वापस जेल भेज दिया गया। नवजोत सिंह सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने इसकी पुष्टि की। 

Navjot Singh Sidhu health deteriorated on his birthday in Patiala Jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

वकील वर्मा ने बताया कि सिद्धू को पहले कभी बीपी की शिकायत नहीं रही। ऐसा भी नहीं है कि वह डायटिंग कर रहे हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी उन्होंने सुबह नाश्ते में फल लिए लेकिन अचानक करीब साढ़े 11 बजे वह बेहोश हो गए। जांच करने पर ब्लड प्रेशर कम पाया गया। नीचे का बीपी केवल 48 रह गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu health deteriorated on his birthday in Patiala Jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

तुरंत जेल प्रशासन की ओर से उन्हें राजिंदरा अस्पताल लाया गया, जहां कार्डियोलाजी विभाग में सबसे पहले उनका ईसीजी किया गया, जिसमें कुछ नुक्स आया है। बाकी के भी कुछ टेस्ट किए गए हैं। सिद्धू का बीपी अचानक से क्यों कम हुआ, इस बारे में टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि राजिंदरा के डॉक्टरों ने उन्हें दो-तीन दिनों के पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। जांच के बाद उन्हें वापस जेल ले जाया गया है, उनकी तबीयत अब बेहतर है।
 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu health deteriorated on his birthday in Patiala Jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पटियाला में समर्थकों के साथ मनाया पति का जन्मदिन  
उधर, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने समर्थकों के साथ सिद्धू का जन्मदिन पटियाला में मनाया। इस मौके पर एक विशेष समागम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सिद्धू के करीबी नरिंदर पाल लाली की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें सिद्धू के नाम का केक काटा गया और मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर सिद्धू के सभी समर्थकों ने एक प्रस्ताव पास करके कांग्रेस हाईकमान को भेजा, जिसमें नवजोत कौर सिद्धू को 2024 के लोकसभा चुनाव में पटियाला से उम्मीदवार बनाने की पुरजोर मांग की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed