सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है अंगदान... कौन-कौन से अंग कर सकते हैं दान और किन्हें नहीं करना चाहिए ये काम

अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 13 Aug 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Ogran Donation Day: Informations about Organ Donation
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंगदान दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं अंगदान के बारे में और इससे जुड़ी कुछ विशेष जानकारियां, जो बड़े काम आएंगी।
Trending Videos
Ogran Donation Day: Informations about Organ Donation
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्या है अंगदान
अंगदान वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा जैविक ऊतकों या अंगों को एक मृत या जीवित व्यक्ति से निकालकर किसी दूसरे के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को हार्वेस्टिंग के रूप में जाना जाता है। इसे ही अंगदान कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ogran Donation Day: Informations about Organ Donation
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन अंगों को कर सकते हैं दान
डॉक्टरों के मुताबिक, मौत के बाद अंगदान करके एक व्यक्ति कम से कम आठ लोगों की जान बचा सकता है। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद सभी अंग डोनेट किए जा सकते हैं। इसके लिए परिजनों की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। ब्रेन डेड मरीज की किडनी, लीवर, फेफड़ा, पैनक्रियाज, छोटी आंत, वॉयस बॉक्स, हाथ, यूट्रस, ओवरी, फेस, आंखें, मिडिल ईयर बोन, स्किन, बोन, कार्टिलेज, तंतु, धमनी व शिराएं, कोर्निया, हार्ट वाल्व, नर्व्स, अंगुलियां और अंगुठे दान किए जा सकते हैं।
Ogran Donation Day: Informations about Organ Donation
प्रतीकात्मक तस्वीर
कौन कर सकता है अंगदान
कैंसर, डायबिटीज जैसी घातक बीमारी नहीं है, वह व्यक्ति अंगदान कर सकता है। कैंसर और एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति, सेप्सिस या इन्ट्रावेनस दवाओं का इस्तेमाल करने वाले अंगदान नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Ogran Donation Day: Informations about Organ Donation
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीवित रहते हुए दान किए जाने वाले अंग  
यकृत-  यकृत (लीवर) में पुन: निर्माण की क्षमता होती है। यदि यकृत का एक हिस्सा दान कर दिया जाए तो वह फिर से वृद्धि या उसी स्थिति को प्राप्त कर लेता है।  
गुर्दा- मनुष्य एक गुर्दे (किडनी) से भी जीवित रह सकता है, इसलिए दूसरे गुर्दे को दान किया जा सकता है।  
फेफड़े- फेफड़े के एक भाग को दान किया जा सकता है। यह यकृत के विपरीत हैं अर्थात फेफड़ों में पुन: निर्माण की क्षमता नहीं होती है।
आंत-  दुर्लभ मामलों में दाताओं के द्वारा आंत का एक हिस्सा दान किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed