कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को जो सर्टिफिकेट दिया जा रहा है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा है। इस पर कड़ा एतराज जताते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर 74 वर्षीय प्रो़ चमनलाल ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को जो सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं, उनसे नरेंद्र मोदी की तस्वीर तुरंत हटाई जाए।
{"_id":"608ad4457fe0f97729591268","slug":"panjab-university-ex-dean-prof-chaman-lal-object-on-pm-narendra-modi-photo-on-corona-vaccination-certificate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदी की तस्वीर: पीयू के पूर्व डीन को एतराज, कहा-नहीं लगवाउंगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदी की तस्वीर: पीयू के पूर्व डीन को एतराज, कहा-नहीं लगवाउंगा टीका
Thu, 29 Apr 2021 09:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
पीयू के पूर्व डीन ने कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम की तस्वीर पर जताया एतराज।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट
- फोटो : फाइल फोटो
पू्र्व प्रोफेसर को वैक्सीन सर्टिफिकेट पर लगी नरेंद्र मोदी की तस्वीर इतनी खली है कि उन्होंने कैप्टन को लिखे पत्र में कहा कि विश्व में किसी भी देश में टीकाकरण जैसे अभियान के लिए जारी होने वाले प्रमाण पत्रों पर कभी किसी राजनेता की फोटो नहीं छपती।
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने लिखा कि भारत में कोरोना वैक्सीनेशन एक राष्ट्रीय अभियान है और इसके तहत टीका लगवाने वाले व्यक्ति को जो सर्टिफिकेट दिया जाए, उस पर संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी और उसकी मुहर ही लगी होनी चाहिए। पूर्व प्रोफेसर ने सर्टिफिकेट पर मोदी का फोटो लगाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए लिखा है कि असलियत तो यही है कि सत्ताधारी पार्टी की गलत नीतियों और आपराधिक स्तर की लापरवाही के कारण ही भारत में कोरोना के कारण मौतों का विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व प्रोफेसर ने सवाल किया है कि आखिर वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाना क्यों जरूरी है? उन्होंने आगे लिखा कि अगर वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की फोटो जरूरी है तो फिर कोरोना से मरने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी-कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पूर्व प्रोफेसर ने कैप्टन से आग्रह किया है कि उनकी उम्र करीब 74 वर्ष है और उनके लिए कोविड वैक्सीन लगवाना जरूरी है क्योंकि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह उनके लिए सही कदम होगा। लेकिन उन्हें आपत्ति है कि उनके वैक्सीन सर्टिफिकेट पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों होगी। उन्होंने लिखा कि सर्टिफिकेट पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जबरन और अनिवार्य रूप से लगाया गया है। पूर्व प्रोफेसर ने कैप्टन से मांग की कि पंजाब में वैक्सीन सर्टिफिकेट से मोदी की तस्वीर हटाई जाए ताकि वे टीकाकरण का लाभ ले सकें। उन्होंने कैप्टन को यह भी साफ कर दिया कि जब तक सर्टिफिकेट से मोदी की तस्वीर नहीं हटेगी, वह टीका नहीं लगवाएंगे।