फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़-मोहाली में धमाके की तेज आवाज...घरों के दरवाजे व शीशे हिले, जानें- 'रहस्यमयी धमाके' का सच

Wed, 23 Dec 2020 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
People hear Loud Explosions in Chandigarh And Mohali
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक पंजाब के मोहाली व उससे सटे चंडीगढ़ के इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई पड़ी। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे व दरवाजे तक हिल गए। इससे लोग दहशत में आ गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। इस बीच पुलिस, अग्निशमन व अखबार के दफ्तरों में फोन बजने लगे। 

People hear Loud Explosions in Chandigarh And Mohali
मोहाली स्थित फतेह मीनार। - फोटो : फाइल फोटो

हर किसी का यही सवाल था कि आखिर धमाका किसका था। काफी छानबीन के बाद पता चला कि वेस्टर्न एयर कमांड के क्षेत्र में लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे। इनमें से कुछ लड़ाकू विमानों ने सुपरसोनिक रफ्तार से उड़ान भरी, जिससे धमाके की आवाज आई। ये विमान अंबाला व चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में उड़ थे। दरअसल, जब कोई चीज आवाज की रफ्तार से तेज गति से गुजरती है तो विस्फोट जैसी आवाज आती है। इस आवाज को ही सोनिक बूम कहा जाता है।

People hear Loud Explosions in Chandigarh And Mohali
मोहाली। - फोटो : फाइल फोटो

सोनिक बूम से बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। दरअसल, हवाई जहाज आवाज से भी तेज रफ्तार से चलते हैं। इसे सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। विमान हवा में चलते समय ध्वनि तरंगें पैदा करता है। जब विमान ध्वनि की रफ्तार से कम गति से चलता है तो कोई खास फर्क नहीं पड़ता लेकिन जब विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज चलता है तो यह सोनिक बूम पैदा करता है। बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। इस स्थिति में विमान के आने से पहले कोई आवाज नहीं सुनाई देती लेकिन विमान के गुजरने के बाद ही इस तरह की आवाज का अहसास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People hear Loud Explosions in Chandigarh And Mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इसी साल मई में बंगलूरू में हुई थी ऐसी ही घटना
20 मई को बंगलूरू में ऐसी ही एक घटना हुई थी। दोपहर में धमाके की आवाज आई और लोग घरों के बाहर निकल आए। इस दौरान कई घरों के शीशे भी टूट गए। बाद में डिफेंस पीआरओ ने इस बात की पुष्टि की थी कि लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे। इनमें से कुछ विमान सुपरसोनिक स्पीड से थे। हालांकि इस तरह की घटना देश के कई हिस्सों में पहले भी सुनी जा चुकी है। 

विज्ञापन
People hear Loud Explosions in Chandigarh And Mohali
मोहाली। - फोटो : फाइल फोटो

क्या कहा लोगों ने
मोहाली ग्रीन एंक्लेव में रहने वाली प्रिया ने बताया कि करीब साढ़े सात या आठ बजे अचानक से तेज हवा के साथ धमाके की आवाज आई। आवाज सुनाई पड़ते ही लोग एकदम से सहम गए। बाहर आए तो देखा कि आसपास के लोग भी दहशत में आकर बाहर खड़े हैं। चंडीगढ़ सेक्टर 20 के राजीव ने भी बताया कि रात करीब साढ़े सात बजे जब वे घर पर टीवी देख रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि वे अपने परिवार के साथ घर के बाहर आ गए। धमाके की आवाज मोहाली के फेज सात, पांच, न्यू सनी इंक्लेव, बड़माजरा, ग्रीन इंक्लेव व चंडीगढ़ के सेक्टर 40, 20, 42, 41, 45 के लोगों ने सुनी। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि कुछ लोगों के फोन आए थे, भूकंप के बारे में पूछ रहे थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed