{"_id":"e96e09125e030bacb162d06ff5a65750","slug":"police-lathicharge-on-computer-teachers-30-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी
Wed, 29 Jul 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेदर्द पुलिस ने फिर कहर बरपाया। कंप्यूटर टीचर्स को पुलिस ने पहले पानी की बौछारों से खदेड़ा, फिर लाठियां बरसाई। इसमें 30 टीचर्स गंभीर घायल हो गए। तस्वीरें।
'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी
2 of 7
घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। दूसरी ओर, जैसे ही लाठीचार्ज में घायल 30 शिक्षक पहुंचे तो वहां पहले से ही इलाज करवा रहे 11 अनशनकारी शिक्षक भड़क गए। साथियों को घायल अवस्था में देख टीचर्स ने अस्पताल का बहिष्कार कर दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल बुला लिया।
'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी
3 of 7
दरअसल, कंप्यूटर टीचर्स शिक्षा सदन के बाहर धरना दे रहे थे। जैसे ही शिक्षक धरनास्थल से सड़क पर निकले तो शिक्षा सदन के गेट पर पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। काफी देर झड़प और तनातनी के बाद शिक्षक शिक्षा सदन से आगे निकल गए। उसके बाद शिक्षकों ने सेक्टर-2 में उत्कर्ष सोसाइटी तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में उनको रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी
4 of 7
फिर पुलिस ने उनके ऊपर जबरदस्त लाठीचार्ज किया। 30 कंप्यूटर शिक्षक लाठीचार्ज में घायल हो गए।पुलिस ने किसी के हाथ पर लाठी मारी तो किसी के पैर पर। पुलिस ने घसीट-घसीटकर शिक्षकों को पीटा। बता दें कि इससे पहले कंप्यूटर शिक्षकों पर दस बार लाठीचार्ज हो चुका है। लाठीचार्ज में घायल टीचर्स को लगातार पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। चार शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
'बेदर्द' पुलिस का कहर, 30 पहुंचे अस्पताल, घायलों में महिलाएं भी
5 of 7
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भड़क गए। अनशन पर बैठे 11 कंप्यूटर शिक्षक जिनका इलाज काफी समय से अस्पताल में चल रहा था उनको वापस लाने के लिए अस्पताल की तरफ निकल पड़े। जब शिक्षक बेला विस्टा चौक पर पहुंचे तो प्रशासन ने दोबारा वाटर कैनन का प्रयोग शुरू कर दिया। इसमें 10 और शिक्षक घायल हो गए। इनको फिर सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।