फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पंजाब में थमे बसों के पहिए, आगे और बढ़ेगी मुसीबत, गर्मी और हड़ताल से लोग बेहाल

Tue, 02 Jul 2019 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़/ नंगल/पठानकोट/फाजिल्का/अबोहर/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़/ नंगल/पठानकोट/फाजिल्का/अबोहर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways, Punbus Workers on Strike In Punjab
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में रोडवेज और पनबस कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हड़ताल शुरू हो गई है। इस दौरान कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में हड़ताल से लोग परेशान रहे। फाजिल्का और अबोहर में भी कर्मचारियों ने हड़ताल किया। फाजिल्का सब डिपो में प्रधान मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के कारण 24 बसों के पहिए थम गए। प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के अपने वादे से भाग रही है। 

Punjab Roadways, Punbus Workers on Strike In Punjab
बसों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

रोपड़ में थमे रहे 90 बसों के चक्के 
रोपड़ में भी पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई ने रोडवेज दफ्तर के समक्ष धरना दिया और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। हड़ताल के कारण रोपड़ डिपो में 110 में 90 बसें नहीं चलीं। इससे पंजाब रोडवेज का लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ। नंगल में भी कर्मचारियों ने जम कर रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विभाग के अधिकारियों के पुतले फूंके। 

Punjab Roadways, Punbus Workers on Strike In Punjab
कर्मचारियों ने जलाया पूतला - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट डिपो को पहले दिन 6 लाख का नुकसान 
हड़ताल की वजह से पठानकोट डिपो के 90 में से 87 रूटों पर बसें नहीं चल पाईं। यूनियन सदस्यों ने प्राइवेट ऑपरेटरों की बसों को भी स्टैंड परिसर से बाहर निकाल दिया। कर्मचारियों ने सरकार और रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। बसों के न चलने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Roadways, Punbus Workers on Strike In Punjab
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना में मैनेजमेंट का पुतला फूंका
लुधियाना में ठेके पर रखे मुलाजिमों को पक्का न करने और ठेकेदारी सिस्टम को बंद न करने के विरोध में पंजाब रोडवेज कंट्रैक्ट यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन बसों को बंद कर मैनेजमेंट के खिलाफ पुतले फूंके गए। इस दौरान बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को या तो वापस घर का मुंह देखने पड़ा या फिर किसी और साधन के जरिये वह अपनी मंजिल तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Punjab Roadways, Punbus Workers on Strike In Punjab
- फोटो : अमर उजाला

सूबा उप प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि मंगलवार को पंजाब भर के बस स्टैंड पर हड़ताल की जा रही है। बुधवार को मालेरकोटला में ठेका मुलाजिम पंजाब संघर्ष मोर्चा और पंजाब रोडवेज यूनियन मिलकर सूबा स्तरीय रैली निकालकर ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलताना के घर का घेराव करेंगे। चार तारीख को भी बस स्टैंड बंद रख हड़ताल जारी रखी जाएगी। सतनाम सिंह ने बताया कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी तब कहा गया था कि ट्रांसपोर्ट पॉलिसी तैयार करेंगे। अब सरकार अपने फैसले से भागती नजर आ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed