फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बॉर्डर पर ऐसे-ऐसे तरीकों से होती है नशे की तस्करी, देख दंग रह जाते जवान, बीएसएफ परेशान

Mon, 01 Jul 2019 11:10 AM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 01 Jul 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
unique ways of drugs smuggling used by pakistani smugglers
फेंसिंग के बीच प्लास्टिक के पाइप में हेरोइन के पैकेट - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नशे की तस्करी ऐसे-ऐसे तरीकों से की जाती है कि देखकर पुलिस और जवान दंग रह जाते हैं। कई बार वो तरीके उनके लिए कारगर भी साबित हो जाते हैं।
unique ways of drugs smuggling used by pakistani smugglers
बैलगाड़ी के टायर के बीच से पकड़ी हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के कई मुलाजिम भी तस्करों से मिले हुए हैं, जो सरहद से नशे की तस्करी में सहयोग कर देते हैं। पंजाब से सटी लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी भारत-पाक सीमा के साथ बह रहा सतलुज दरिया भी तस्करों के लिए मददगार है, क्योंकि दरिया कई बार पाक में प्रवेश करके भारत में घुसता है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हेरोइन तस्करी के धंधे से कई पढ़े-लिखे नौजवान जुड़े हैं, जो व्हाट्सएप के जरिए पाक तस्करों से संपर्क बनाए हुए हैं और हेरोइन की खेप मंगवा लेते हैं।
unique ways of drugs smuggling used by pakistani smugglers
थरमस में भरकर लाई गई हेरोइन दिखाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
खेती का धंधा छोड़कर फेंसिंग पार खेती करने वाले कई किसानों ने भी हेरोइन की तस्करी करना शुरू कर दिया है। उन किसानों के पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं। किसान बीएसएफ को चकमा देने के लिए बैलगाड़ी के पहियों, कस्सी की हत्थी, पशुओं के हरे चारे, चाय की थरमस, ट्रैक्टर के पार्ट, जूते के थैले, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल (लस्सी के बहाने), ट्रैक्टर के गीयर बॉक्स आदि में छिपाकर हेरोइन लाते रहे हैं। एक दिन खुलासा होने पर बीएसएफ ने इन्हें पकड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique ways of drugs smuggling used by pakistani smugglers
हेरोइन से भरे जूते - फोटो : अमर उजाला
पाक तस्कर भारतीय सीमा में लगी फेंसिंग में प्लास्टिक की पाइप घुसाकर उसके माध्यम से हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक देते हैं। फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन की खेप छिपा जाते हैं। भारतीय तस्कर खेती करने के बहाने जाकर उसे उठाकर ले आते हैं। तस्करी के धंधे से जुड़े किसान थरमस में चाय लेकर जाते हैं, तो गेट पर तैनात बीएसएफ के जवान को चेक करवाते हैं। उसी तरह की थरमस पाक तस्कर हेरोइन से भरकर खेत में छोड़ जाते हैं। शाम को लौटते समय किसान हेरोइन से भरी वो थरमस लेकर लौटते हैं। ऐसा ही कुछ अन्य मामले काउंटर इंटेलीजेंस ने पकड़ा थे।
विज्ञापन
unique ways of drugs smuggling used by pakistani smugglers
कोल्ड ड्रिंक की बोतल में घोलकर लाई गई हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
समझौता एक्सप्रेस और मालगाड़ी से भी आती है हेरोइन
हेरोइन तस्करी से रेलवे के कई मुलाजिम और कई व्यापारी भी जुड़े हुए हैं। भारत-पाक के बीच चलने वाली मालगाड़ी और समझौता एक्सप्रेस के जरिए भी हेरोइन भारत पहुंच रही है। अमृतसर में पाक से आने वाली मालगाड़ी और समझौता एक्सप्रेस से कई बार कस्टम विभाग हेरोइन की खेप बरामद कर चुका है।

सतलुज दरिया कई जगहों से पाक में प्रवेश कर भारत में घुसता है। उन जगहों से तस्कर दरिया में बहने वाली जलकुंभी पर हेरोइन के छोटे-छोटे पैकेट रखकर और उसे घास से ढक कर भारत की तरफ तैरा देते हैं, ताकि भारतीय तस्कर उसे आसानी से हासिल कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed