देखिए राहुल गांधी ने कहां चटकारे ले-ले दही के साथ तंदूरी पंराठे खाए और फिर मोदी सरकार को जमकर कोसा...
राहुल गांधी यूपी सीमा से लौटते समय यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, गुलाम नबी आजाद और अपने काफिले के साथ जीटी रोड स्थित कोहंड धर्म ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। यहां पर उन्होंने दही के साथ तंदूरी पंराठा खाया।
दरअसल, यूपी सीमा से लौटे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के घरौंडा में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें यूपी में नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि क्या उत्तर प्रदेश में दंगे हैं या सहारनपुर में। राहुल ने कहा कि वे इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ेंगे।
राहुल गांधी चाय पीकर वहां से रवाना हो गए। शनिवार की शाम कोहंड ढाबे पर खाना खाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सहारनपुर में दो समुदायों के बीच भड़के दंगों से बाद यूपी में हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे।
सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता दंगाग्रस्त इलाके में पहुंचने के प्रयास में हें। इसके चलते उन्होंने भी हरियाणा के रास्ते यूपी में दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें यूपी सीमा से बैरंग लौटना पड़ा।