सब्सक्राइब करें

राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के बारे में सामने आई नई जानकारी, जानिए

हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 05 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, intelligence bureau report on dera sacha sauda
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह के सिरसा डेरा सच्चा सौदा के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जो खूफिया एजेंसियों ने जुटाई है।
Trending Videos
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, intelligence bureau report on dera sacha sauda
Ram Rahim
डेरा सच्चा सौदा के चारों ओर सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बावजूद प्रशासन ने डेरा के अंदर अभी तक सर्च अभियान नहीं चलाया, लेकिन खुफिया एजेंसियों ने डेरा सच्चा सौदा के अंदर जाकर अहम जानकारियां जुटा ली हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की स्पेशल ब्रांच के ऑफिसर बुधवार 30 अगस्त को सुरक्षा बलों की निगरानी के बीच डेरा सच्चा सौदा में गए। आईबी सूत्रों के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के अंदर सारा दृश्य बदला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, intelligence bureau report on dera sacha sauda
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरा के पुराने सेवादार के तौर पर कुछ अनुयायी डेरा के अगले हिस्से में दिखाई दिए। डेरा में हर हिस्से में सफाई मिली। ऐसा कहीं से भी नहीं लगता कि 25 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच डेरा में 25 से 30 हजार लोग मौजूद थे। न कोई सामान बिखरा पड़ा और न ही कोई खास गतिविधियां अंदर नजर आईं। हर तरफ खामोशी और थोड़े बहुत सेवादारों की चहल कदमी दिखाई दी।
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, intelligence bureau report on dera sacha sauda
Ram Rahim
डेरा में बने हॉल के बाहरी गेट और अंदर कमरों में ताले लटके मिले। लंगर हॉल में भी कोई सामान और बर्तन खुले में नहीं पडे़ मिले। डेरा के सिनेमा हॉल के पीछे वाली मार्केट में कुछ वृद्ध सेवादार बैठे मिले, शोरूम पर ताले लगे हुए थे। इसी प्रकार का आलम इंटेलिजेंस कर्मियों को डेरा के अस्पताल में देखने को मिला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा के बाहर कोई खास गतिविधि नहीं देखाई दी, बस चंद सेवादार खडे़ नजर आए।
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, intelligence bureau report on dera sacha sauda
Ram Rahim
सूत्रों के अनुसार डेरा के अंदर की साफ-सफाई को देखकर ऐसा कहीं से नहीं लगता कि तीन दिन पहले तक हजारों लोगों वहां मौजूद रहे। ऐसा लगता है कि डेरा के अंदर हुई हर घटना के सारे सबूत मिटा दिए गए हैं।  सूचनाएं मिल रहीं थीं कि सुरक्षा बलों की फायरिंग में घायल हुए डेरा प्रेमियों में से कुछ की मौत होने के बाद उनकी लाशें डेरा के अस्पताल के अंदर पड़ी हुईं हैं, लेकिन इसके सबूत अस्पताल और डेरा में मौजूद नहीं मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed