{"_id":"1cf2f0fd322060eddbf5a0068fed8d9c","slug":"rescue-operation-of-police-rescued-mother-and-child-from-kidnapper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया
Mon, 10 Aug 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मामला हरियाणा के सेक्टर 3 में रविवार का है। यह युवती साक्षी पंजाब के जालंधर के बिजनेसमैन की पत्नी है। करीब 22 दिन पहले जालंधर से साक्षी और उसकी तीन साल की बेटी मुजल का घर से अपहरण हो गया था। सूचना के आधार पर जालंधर और स्थानीय पुलिस को रोहतक के सेक्टर 3 के एक मकान में मां-बेटी के बंधक होने की खबर मिली। दोनों प्रदेशों की पुलिस टीम हथियारों से लैस होकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मां-बेटी को मकान के अंदर से निकाला। सामने अपने पति को देखकर ये युवती फूट-फूटकर रोने लगी।
पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया
2 of 5
इस पर साक्षी के पति जालंधर के नियातमनगर निवासी मनीष ने जालंधर थाने में हिसार के सेक्टर 14 निवासी सुनील नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया था। जालंधर को सूचना मिली कि साक्षी व उसकी बेटी रोहतक के सेक्टर 3 में एक मकान में बंधक है। इस पर जालंधर पुलिस ने यहां पहुंचकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मां-बेटी को मकान से बाहर निकाला।
पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया
3 of 5
पूख्ता सूचना के आधार पर पुलिस सेक्टर 3 स्थित मकान में पहुंच गई। पहले पुलिस ने डोर बेल को बजाया, लेकिन मकान के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जालंधर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मकान के अंदर घुसने की बात कही। इस पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी के अंदर होने की आशंका जताते हुए मां-बेटी के जान को खतरा मानते हुए मकान के अंदर जाने से इनकार कर दिया। फिर दो घंटे तक चली गहमागहमी के बाद जब पुलिस अंदर घुसी तो कमरे में सहमी हुई साक्षी और उसकी बेटी मुजल बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया
4 of 5
जालंधर पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील ने साक्षी को उसकी बेटी को निशाने पर रखकर बंधक बना रखा था। इस साजिश में सुनील के नौकर का नाम भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक स्पष्ट तौर पर उसे आरोपी नहीं माना है। सेक्टर 3 के जिस मकान से मां-बेटी को बरामद किया गया है उसका मालिक राजेन्द्र सिंह मुम्बई में रहते है। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले ही सुनील ने किराये पर मकान लिया था।
विज्ञापन
पुलिस का रेस्कयू ऑपरेशन देखिए, मां-बेटी को किडनैपर्स से बचाया
5 of 5
उसने मकान लेते समय प्रोपर्टी डीलर को साक्षी को अपनी पत्नी और मुजल को खुद की बेटी बताया था। जालंधर पुलिस ने बताया कि साक्षी के पति मनीष ने 18 जुलाई को थाने में अपनी पत्नी व बेटी के घर से अपहरण की शिकायत दी थी। पुलिस ने मकान से करीब 2 लाख 37 हजार रुपये की नकदी, दो एलसीडी और कुछ होटलों व अन्य चीजों के बिल बरामद किए है। पुलिस को कहना है कि इनके अलावा मकान से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।