सब्सक्राइब करें

दिशा रवि पर अनिल विज के ट्वीट से बवाल, थरूर बोले- टूलकिट से ज्यादा खतरनाक है बयान, ट्विटर ने कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on Tweet of Haryana Home Minister Anil Vij on Disha Ravi
अनिल विज और शशि थरूर। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को टूलकिट मामले में गिरफ्तार एक्टिविस्ट दिशा रवि पर ट्वीट किया। इसके बाद खूब बवाल हुआ। विज के ट्वीट को लेकर ट्विटर पर रिपोर्ट कर दी गई। रिपोर्ट करने वालों ने सामग्री को ट्विटर से हटाने की मांग की। कांग्रेस नेता शशि थरूर भी इस मामले में कूद पड़े और टूलकिट से ज्यादा विज के बयान से लोकतंत्र को खतरा बताया।

Trending Videos
Ruckus on Tweet of Haryana Home Minister Anil Vij on Disha Ravi
शशि थरूर। - फोटो : ANI

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने देश विरोधी टिप्पणी करने वालों पर सोमवार सुबह ट्विटर के जरिये हमला बोला था। विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि देशद्रोह का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश किया जाना चाहिए, चाहे वो दिशा रवि हो या कोई और। मैं ये नहीं कहता कि सरकार की नीतियों का विरोध करना अपराध है। प्रजातंत्र है और किसी भी मुद्दे पर कोई भी विरोध कर सकता है। लेकिन विरोध करने के लिए विदेशी शक्तियों के साथ सांठगांठ करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus on Tweet of Haryana Home Minister Anil Vij on Disha Ravi
अनिल विज। - फोटो : पीटीआई

विज ने कहा कि अगर हम इस पर तुरंत रोक नहीं लगाएंगे और कार्रवाई नहीं करेंगे तो ये एक छुआछूत की बीमारी की तरह फैलती जाती है। ये देश के लिए हितकारी नहीं है। इसलिए इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और जो लोग ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं राष्ट्र को ऐसे लोगों को भी पहचानना चाहिए। फिर चाहे वो प्रियंका गांधी हो, राहुल गांधी हो या केजरीवाल। ये देशद्रोह के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। इनका मकसद क्या है, ये भी पहचानना चाहिए। ऐसे लोगों की भरपूर निंदा, तिरस्कार देश में करना चाहिए।
 

Ruckus on Tweet of Haryana Home Minister Anil Vij on Disha Ravi
अनिल विज।

विज के इस ट्वीट पर खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले कि टूलकिट से ज्यादा लोकतंत्र को ऐसे बयान से खतरा है। ट्विटर ने भी ट्वीट हटाने को लेकर की गई रिपोर्ट की जांच की। हालांकि उसके बाद बताया गया कि ट्विटर रूल्स और जर्मन कानून के तहत ट्वीट में हटाने वाली कोई सामग्री नहीं है। इसलिए रिपोर्ट पर हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।
 

विज्ञापन
Ruckus on Tweet of Haryana Home Minister Anil Vij on Disha Ravi
दिशा रवि - फोटो : अमर उजाला

21 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि की बेंगलुरु से गिरफ्तारी हुई थी। दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैंपैन की फाउंडरों में से एक हैं। दिशा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर तमाम विपक्षी नेता दिशा की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने दिशा रवि से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed