{"_id":"5d7a38518ebc3e01802e9ae5","slug":"satguru-mata-sudiksha-given-message-of-humanity-in-pathankot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सतगुरु रूप में पहली बार पठानकोट पहुंचीं निरंकारी प्रमुख माता सुदीक्षा, सवा लाख श्रद्धालु नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु रूप में पहली बार पठानकोट पहुंचीं निरंकारी प्रमुख माता सुदीक्षा, सवा लाख श्रद्धालु नतमस्तक
गुरु गद्दी संभालने के बाद पहली बार पठानकोट के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर झझेली पहुंची निरंकारी प्रमुख माता सुदीक्षा ने विशाल समागम के दौरान प्रवचन दिया। इस दौरान पंजाब, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल से सवा लाख से अधिक श्रद्धालु निरंकारी प्रमुख माता सुदीक्षा की एक झलक पाने को उमड़ पड़े।
2 of 5
सत्संग में उमड़े लाखों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
समागम स्थल पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का स्वागत पठानकोट के जोनल इंचार्ज मनोहर लाल शर्मा, निरंकारी मण्डल प्रधान गोविंद सिंह, क्षेत्रीय संचालक महात्मा सूरज मोहन कालड़ा, चंबा (हिमाचल) के जोनल इंचार्ज दूनी चंद व जम्मू के जोनल इंचार्ज, संयोजक व मुखी महात्माओं ने किया। सुदीक्षा महाराज ने कहा कि सांसारिक माया अस्थायी है, केवल परमात्मा ही सदैव सत्य और स्थायी है, जिसको जीवन का आधार बनाकर चलना है।
3 of 5
सत्संग में उमड़े लाखों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सत्संग कोई मेला नहीं जहां भीड़ एकत्रित करनी है, बल्कि सत्संग में आकर महात्माओं के वचनों को ध्यान से सुन कर जीवन को उसी मुताबिक ढालना है। सत्संग रूह की खुराक है, हमें सत्संग में आकर मर्यादित ढंग से सत्संग करना चाहिए तथा आत्मा का नाता परमात्मा से जोड़ते हुए अपनी आध्यात्मिक तरक्की की ओर अग्रसर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जालंधर में माता सुदीक्षा जी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमारा सहज भाव केवल बातों तक ही सीमित न रहे, अपने स्वभाव में बदलाव कर सहज भाव को ही प्राथमिकता दें। इंसान माया में इतना प्रभावित हो चुका है कि मानवता को भूलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि माया एक परछाईं के समान है जिसे जितना पकड़ना चाहोगे उतनी ही दूर भागेगी और सुखमयी जीवन को दुखभरा बना देगी।
विज्ञापन
5 of 5
सत्संग में उमड़े लाखों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
यह सारी समझ सत्संग में संतों के वचनों को सुनने से आती है। संत हमेशा सत्संग से जुड़ने पर बल देते हैं, क्योंकि सत्संग ही एक ऐसा सीधा मार्ग है, जो हमें प्रभु के द्वार पर लेकर जाता है। इस मौके पर पठानकोट के विधायक अमित विज, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा और प्रेम कतनौरिया भी पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।