पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गायक मनप्रीत औलख ने एक बार फिर अपनी सफाई दी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक स्टोरी अपलोड की है। इसमें उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की माता के साथ पुराना वीडियो साझा किया है। साथ ही नीचे लिखा कि मुझे कोई भी कितना भी बुरा बना दे, भले ही मीडिया कितनी भी फेक न्यूज सर्कुलेट कर दे पर भगवान जातना है कि मैं किसी मां से उसका बेटा छीनने की बात तो दूर यह सब सोच भी नहीं सकता हूं।
मनकीरत औलख ने साझा किया वीडियो: संग में दिखीं सिद्धू मूसेवाला की मां, लिखा- मैं किसी मां का बेटा छीनना तो दूर ऐसा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद उन्होंने लिखा है कि लगातार एक साल से मुझे जाने से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं है। इस तरह के संवेदनशील माहौल में जीना काफी मुश्किल होता है। ऐसे संवेदनशील माहौल में मैंने खुद को बचाने के लिए आइसोलेट कर लिया है तो इसमें कौन सी गलत चीज है। आखिर में उन्होंने कहा है कि वह अपने समाज व मीडिया से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि किसी भी बात की तह तक जाए बिना किसी को भी गुनहगार न बनाएं। अपने सच्चे परमात्मा से इंसाफ की उम्मीद रखें।
भोग की स्टोरी भी अपलोड
गायक मनकीरत औलख ने अपने इंस्टापेज पर मानसा में आज हो रहे सिद्धू मूसेवाला के भोग से संबंधित जानकारी भी साझा की है। कई लोगों ने उसे लाइक किया है। याद रहे है कि मोहाली में अगस्त महीने में फेज- नौ में एक होटल में पार्टी थी। इसमें मनकीरत औलख, सिद्धू मूसेवाल समेत कई नामी लोग जुटे थे। इसके अलावा कुछ मीडिया के लोग भी उस पार्टी में शामिल थे।
इससे पहले गायक मनकीरत औलख ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि वह हमारे बीच नहीं हैं, बहुत बुरा हुआ। जवान बेटे का माता-पिता से अलग होना बहुत दुखद है। सिद्धू संगीत के क्षेत्र का मान थे। मनकीरत ने कहा मेरा लाइव आने का सिर्फ यही मकसद है कि मेरे बारे में गलत तरीके से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। मेरे खिलाफ लिखा जा रहा है कि मेरा कोई मैनेजर था। उन्होंने कहा पहले वेरिफाई कर लो, मेरा कौन सा मैनेजर था। क्यों झूठी बातें फैला रहे हो।
औलख ने कहा कि हाथ जोड़कर मैं विनती कर रहा हूं कि ऐसा मत करो। सारा पंजाब सदमे में है। किसी के बेटे की मौत हुई है और मेरे खिलाफ लिखा जा रहा है। कहा मुझे कोई मार दे और उससे आपका रांझा राजी हो जाए तो कर लो। मनकीरत ने कहा कि मेरे खिलाफ बहुत खबरें प्रकाशित हुई हैं लेकिन मैंने कभी कोई जवाब नहीं दिया लेकिन आज जवाब दिए बिना रहा नहीं गया। हम आज जो भी हैं, कड़ी मेहनत के दम पर हैं। जो यह बोल रहे हैं कि वह इस ग्रुप का है, उस ग्रुप का है, ऐसा कुछ नहीं है।