{"_id":"5961edd64f1c1ba7688b471e","slug":"stray-dogs-terror-on-sukhna-lake-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुखना लेक पर सैर करने को जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, वरना पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना लेक पर सैर करने को जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, वरना पछताएंगे
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
dog bite
सुखना लेकर पर सैर करने के लिए जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, नहीं तो पछताएंगे। लेने के देने भी पड़ सकते हैं, अस्पताल तक पहुंच सकते हैं।
Trending Videos
dog bite
दरअसल, सुखना लेक की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। पहले पानी का संकट और अब कुत्तों का आतंक। सुबह के वक्त सैर करने वाले एक्सरसाइज कम बल्कि कुत्तों से बचते ज्यादा दिखते हैं। हर वक्त डर रहता है कि कहीं कोई कुत्ता उन्हें काट न ले। आए दिन कुत्ता काटने की खबर की दहशत सुबह सैर करने वालों के चेहरे पर साफ तौर पर दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dog bite
इस मुद्दे पर नगर निगम ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उसका कहना है कि साल 2001 में नियम बने थे, उसके मुताबिक कानून में प्रावधान है कि नसबंदी के बाद कुत्ते को उसी जगह पर छोड़ना अनिवार्य है, जहां से उसे उठाया गया था। इसलिए कुत्तों को सुखना से हटाना मुश्किल है।सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड पर करीब 20 से 22 कुत्ते अलग- अलग झुंड में घूमते हैं। वे सैर करने वाले का पीछा करते हैं।
dog bite
कभी दौड़ते हुए लोगों को काटने का प्रयास करते हैं। लोगों ने बताया कि कई बार तो महिलाओं का दुपट्टा भी खींचने का प्रयास करते हैं। लोगों का कहना है कि मछलियों की तलाश में कुत्ते अक्सर सुखना में आते हैं। कुछ दिन पहले सुखना के मेन एंट्रेस पर काफी मात्रा में मरी हुई मछलियां पाई गई थी, तब से मछलियों की तलाश में कुत्ते आने लगे हैं। अब मछलियां हैं नहीं तो वह ट्रैक पर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
dog bite
हाईकोर्ट ने भी दिखाई थी सख्ती
सुखना में कुत्तों की बढ़ती संख्या हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कुत्तों के आतंक पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए एमसी चंडीगढ़ को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के आदेश दिए थे। इस पर निगम ने दलील दी थी कि कुत्तों को लेकर 2001 के नियम हैं जिसके चलते ऐसे प्रावधान हैं कि नसबंदी करने के बाद कुत्तों को वहीं छोडऩा अनिवार्य है, जहां से उनको उठाया गया था।
सुखना में कुत्तों की बढ़ती संख्या हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कुत्तों के आतंक पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए एमसी चंडीगढ़ को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के आदेश दिए थे। इस पर निगम ने दलील दी थी कि कुत्तों को लेकर 2001 के नियम हैं जिसके चलते ऐसे प्रावधान हैं कि नसबंदी करने के बाद कुत्तों को वहीं छोडऩा अनिवार्य है, जहां से उनको उठाया गया था।