फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद एसपी का बेटा 'बगावत' पर

Wed, 29 Jul 2015 07:48 AM IST
महेश कुमार/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Wed, 29 Jul 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन

गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद एसपी का बेटा 'बगावत' पर

terror attack in gurdaspur, uprise of son of shaheed SP

पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस थाने पर आतंकी हमले में शहीद एसपी-डी बलजीत सिंह के बेटे ने 'बगावत' करते हुए मांगे माने जाने तक पिता का अंतिम करने से इंकार कर दिया। दरअसल शहीद एसपी के बेटे मनिंदरपाल सिंह ने खुद के लिए एसपी (डी) का पद और दोनों बहनों के लिए सिविल प्रशासन में अच्छी पोस्ट की मांग की। मनिंदरपाल ने नियुक्ति का आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। रिपोर्ट: महेश कुमार, कपूरथला।


गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद एसपी का बेटा 'बगावत' पर

terror attack in gurdaspur, uprise of son of shaheed SP

एसपी बलजीत सिंह के बेटे मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि अपनी मांग पूरी करवाने के लिए उन्हें अपने पिता की मृतक देह को जितने भी दिन संभालकर रखना पड़े, वह संभालेंगे। जब तक पंजाब सरकार उनकी बहनों परमिंदर कौर (22) और रविंदर कौर (20) के लिए सिविल प्रशासन में नौकरी का प्रबंध नहीं करेगी, वह अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे।

गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद एसपी का बेटा 'बगावत' पर

terror attack in gurdaspur, uprise of son of shaheed SP

मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि उनके पिता बलजीत सिंह को जब दादा अच्छर सिंह की पुलिस की नौकरी हासिल करनी थी, तब उन्हें पंजाब सरकार और सरकारी अधिकारियों के कार्यालयों की ठोकरें खानी पड़ी थी। वह बहुत छोटा था, लेकिन उसके परिजनों ने उसे बताया था कि पिता को एएसआई की नौकरी हासिल करने के लिए कितनी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा था। सरकारी आदेश हो तो जाते हैं, लेकिन इनके पालन करने में वर्षों लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद एसपी का बेटा 'बगावत' पर

terror attack in gurdaspur, uprise of son of shaheed SP

उसने कहा कि पिता के संस्कार से पहले ही उसके एसपी-डी और उसकी दोनों बहनों की नौकरी की तमाम औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कर ली जाएं। अंतिम संस्कार के बाद उनकी कुशलक्षेम पूछने राजनेता और सरकारी अमला कुछ दिन ही दिखेंगे। गुरदासपुर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शहीद एसपी बलजीत सिंह का शव कपूरथला मंगलवार देर रात पहुंच जाएगा। जिला पुलिस प्रमुख आशीष चौधरी पुलिस अमले के साथ मोहल्ला संतपुरा में तैनात रहे।

विज्ञापन

गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद एसपी का बेटा 'बगावत' पर

terror attack in gurdaspur, uprise of son of shaheed SP

शहीद एसपी-डी के घर मंगलवार सुबह से राजनेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त करने के लिए डीजीपी पंजाब सुमेध सिंह सैनी की पत्नी चंडीगढ़ से पहुंची। विधायक भुलत्थ बीबी जागीर कौर, विधायक मनोरंजन कालिया, विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह, आईजी लोकनाथ आंगरा सहित कई गणमान्य लोगों का आवागमन जारी रहा। वहीं मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल बुधवार सुबह शहीद एसपी के घर संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed