सब्सक्राइब करें

एक घर से उठी तीन अर्थियां: किसान बेटे की मौत, शव देख मां ने तोड़ा दम, दोनों के निधन की खबर बेटी भी नहीं सह सकी

संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 May 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three people died in the same house in Firozpur of Punjab
एक घर में तीन लोगों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक घर में तीन लोगों की अर्थियां उठने से कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। जिसने भी इस खबर को सुना वह सन्न रह गया। 55 वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हुई तो बुजुर्ग मां यह सदमा नहीं झेल पाई। कुछ ही पलों में उसने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घर में जैसे ही पिता और दादी की मौत की खबर पहुंची वैसे ही 15 साल की बेटी की तबीयत भी बिगड़ गई। कुछ ही क्षणों में उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तारे वाला का है।  

Trending Videos
Three people died in the same house in Firozpur of Punjab
विलाप करते परिवार के लोग व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय बेटा नहाने के लिए टुल्लू पंप चलाने लगा तो करंट से उसकी मौत हो गई। बेटे को मृत देख बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद मृतक किसान की 15 साल की बेटी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three people died in the same house in Firozpur of Punjab
हरो बाई की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के मुताबिक गांव तारे वाला निवासी मंगत सिंह उर्फ मंगू पुत्र जगतार सिंह जब अपने घर में लगे टुल्लू पंप को चलाकर नहाने लगा तो उसे करंट का झटका लगा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Three people died in the same house in Firozpur of Punjab
मंगत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जैसे ही मंगत का शव लेकर घर पहुंचे तो बुजुर्ग मां हरो बाई देखते ही बेहोश हो गई। उसकी बिगड़ती तबीयत देख उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पिता और दादी की मौत का सदमा लखविंदर कौर (15) नहीं सह सकी। दोनों को मृत देख उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three people died in the same house in Firozpur of Punjab
लखविंदर कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रामीणों का कहना है कि लखविंदर कौर की मां की दो साल पहले ही मौत हुई थी। तीनों का गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। दुख भरी खबर सुनकर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी पीड़ित परिवार से दुख साझा करने पहुंचे। घर में मंगत का एक बेटा व एक बेटी बचे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed