सब्सक्राइब करें

MBA कोर्स करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, पीयू ने किए कई बदलाव, 9 क्लिक में जानें

सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
University Business School of Punjab University Chandigarh Changed MBA Course Syllabai
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
एमबीए कोर्स करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में कई बदलाव किए हैं, जिन्हें यहां क्लिक करके जान सकते हैं।
Trending Videos
University Business School of Punjab University Chandigarh Changed MBA Course Syllabai
college admission - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विश्वविद्यालय के यूबीएस डिपार्टमेंट में संचालित एमबीए व एमकॉम ऑनर्स का सात साल बाद नया सिलेबस तैयार किया है। इस सिलेबस को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। यहां से निकलने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न नए क्षेत्रों में नौकरी मिल सकेगी। एमबीए फर्स्ट ईयर में जहां वर्कशॉप ऑफ बिजनेस कंप्यूटिंग विषय को मजबूत किया गया है। वहीं, सेकेंड ईयर में रिसर्च मेजर प्रोजेक्ट समेत सात नए विषय जोड़े गए हैं। इसी के साथ इन विद्यार्थियों को रिसर्च के लिए दूसरी फैकल्टी से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
University Business School of Punjab University Chandigarh Changed MBA Course Syllabai
college admission
यह प्रस्ताव यूबीएस की एकेडमिक व पोस्ट ग्रेजुएट कमेटी ने पास कर दिया है। अब डीआर जनरल के पास भेजा गया है। यह सिलेबस 2019 में लागू होगा। इसके अलावा देश व दुनिया में आई डिमांड के मुताबिक 2020 में भी सिलेबस चेंज होगा। इसके लिए भी टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। वर्ष 2011 में यूबीएस की ओर से एमबीए का सिलेबस बदला गया था। इन सात साल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बड़ा बदलाव आया है।
University Business School of Punjab University Chandigarh Changed MBA Course Syllabai
college admission
डाटा विश्लेषण सबसे महत्वपूर्ण विषय हो गया है। विश्लेषण करके बाजार को दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य हो गया। इसी कारण इसे सिलेबस में जोड़ दिया गया है। साथ ही दूसरे ईयर से रिसर्च का कार्य भी यह विद्यार्थी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार, फॉरेंसिक साइंस का भी पाठ विद्यार्थी पढ़ेंगे। यूबीएस चेयरमैन प्रो. दीपक कपूर के नेतृत्व में उनकी टीम ने यह सिलेबस लगभग छह माह में तैयार किया है। देश-दुनिया में चल रहे एमबीए कोर्सेज का अध्ययन किया और भविष्य में आने वाली जरूरतों को देखते हुए सिलेबस में सामग्री शामिल की गई।
विज्ञापन
University Business School of Punjab University Chandigarh Changed MBA Course Syllabai
college admission
एमबीए द्वितीय वर्ष में ये जुड़े हैं नए विषय
- लीगल एंड गवर्मेंट पॉलिसी एंड न्यू कंपनी।
- कॉरपोरेट टैक्स प्लानिंग।
- इंटिग्रेटिंग ई सिस्टम एंड ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सिस्टम।
- डिजिटल मार्केटिंग
- डेटा एनालिटिक ऑफ बिजनेस
- कॉरपोरेट सोशल रेस्पांस्बिलिटी
- मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed