सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले बिग्रेडियर कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरों में कीजिए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Brigadier Kuldeep Singh's funeral in Chandigarh with state honor
बिग्रेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी

1971 की जंग के नायक बिग्रेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। तस्वीरों में कीजिए महान नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के अंतिम दर्शन...



 

Trending Videos
Brigadier Kuldeep Singh's funeral in Chandigarh with state honor
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी

 आसमान का चांद तो कभी अस्त होने वाला नहीं पर देश का चांद सोमवार को भारत मां की गोद में हमेशा के लिए विलीन हो गया। 1971 की जंग के नायक और महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के शव का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सेक्टर-25 के श्मशान घाट पर किया गया। उनके बड़े बेटे हरदीप सिंह चांदपुरी ने अपने दो भाईयों के साथ चिता को मुखाग्नि दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brigadier Kuldeep Singh's funeral in Chandigarh with state honor
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी

चांदपुरी की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी विदाई दी। श्मशान घाट पर विदाई का बिगुल बजने के बाद पंजाब पुलिस मोहाली के 15 पुलिसकर्मियों ने हवा में गोलियां दगाकर दिवंगत ब्रिगेडियर चांदपुरी को सलामी दी। इससे पहले सेक्टर-33 स्थित उनके आवास पर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद उनके शव को आवास से श्मशान भूमि ले जाया गया।  

Brigadier Kuldeep Singh's funeral in Chandigarh with state honor
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी

बता दें कि बीते 6 माह से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे ब्रिगेडियर चांदपुरी (78) का बीते शनिवार को निधन हो गया था। कनाडा से उन्हें गंभीर हालत में बीते शुक्रवार को यहां लाया गया था। शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह 8.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 1971 में लोंगेवाला युद्ध में उनके अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के 60 टैंकों और तीन हजार से अधिक सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। 

विज्ञापन
Brigadier Kuldeep Singh's funeral in Chandigarh with state honor
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी

इस बहादुरी के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। चांदपुरी की अंतिम यात्रा में कर्नल ऑफ पंजाब रेजिमेंट लेफ्टीनेंट जर्नल पीएम वाली, मेजर जनरल पश्चिम मुख्यालय पंजाब अजय खंडकर, सांसद किरण खेर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल, श्याम सुंदर अरोड़ा सहित चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित सैकड़ों लोग उनके आवास पर ब्रिगेडियर के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए चांदपुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed