सब्सक्राइब करें

Vikas Thakur: मां के जन्मदिन पर विकास ने दिया रजत पदक का तोहफा, अब घर में जल्द बजेगी शहनाई

विजय मौर्य, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vikas Thakur wins weightlifting silver at Commonwealth Games
विकास ठाकुर। - फोटो : @BhagwantMann

विकास ठाकुर ने बर्मिंघम की धरती पर रजत पदक जीतकर देश ही नहीं लुधियाना का भी मान बढ़ाया है। खास बात यह है कि विकास ठाकुर कॉमनवेल्थ में पदकों की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। विकास की जीत से मंगलवार का दिन और खास बन गया क्योंकि दो अगस्त को उनकी मां का जन्मदिन था। विकास ने जन्मदिन पर मां आशा को बड़ा तोहफा दिया है। परिवार ने इस ऐतिहासिक लम्हे को टीवी पर अपनी आंखों से देखा। पदक पक्का होते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले विकास ठाकुर के पिता बृजलाल ठाकुर काफी समय पहले लुधियाना आ गए थे। वे यहां रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। 



Koo App

Vikas Thakur wins Silver 🥈 medal in Weightlifting Men’s 96kg category lifting total of 346 kg (155kg in Snatch + 191kg in C&J). #Cheer4India | #India4CWG2022 | #CWG2022

View attached media content

- All India Radio News (@airnewsalerts) 2 Aug 2022

Trending Videos
Vikas Thakur wins weightlifting silver at Commonwealth Games
जीत का जश्न मनाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विकास की पढ़ाई लिखाई लुधियाना में हुई है और यहीं वेटलिफ्टंग का जुनून जागा। विकास ने 2014 में रजत और 2018 में कांस्य तथा 2022 में रजत पदक जीतकर हैट्रिक लगाई है। पिता बताते हैं कि विकास का बचपन से ही खेलों में रुझान था। इस दौरान वेटलिफ्टंग के प्रति झुकाव हो गया। फिर पूरी लगन से इस खेल को अपना लिया। 

Koo App

#Congratulations #Vikas #Thakur #SILVER🥈 #MEDAL 🔥💪🇮🇳 #CommonwealthGames2022 🏋🏼♂️ #weighlifting 96 kg कैटेगरी में सिल्वर 🥈मेडल जीतने पर ऊर्जावान खिलाड़ी विकास ठाकुर जी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं💐 #Cheer4India🏋🏼♂️ Team 🇮🇳 weightlifter 🏋🏻♀️

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 2 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Thakur wins weightlifting silver at Commonwealth Games
खुशी व्यक्त करते पारिवारिक लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वेटलिफ्टिंग में मेहनत करता रहता था। पिता बताते हैं कि बर्मिंघम में जाते समय मैंने उसे सलाह दी थी कि खेल के समय तुम विपक्ष खिलाड़ी का रिकॉर्ड व अन्य किसी बात को लेकर अपने ऊपर दबाव मत बनाना। उसे मत देखना। बल्कि सहज होकर अपना गेम खेलना। इसके अलावा अपने कोच की बताई बातों में अमल करना। इसी का परिणाम है कि वह तीसरी बात पदक जीतने में कामयाब हो गया।

Vikas Thakur wins weightlifting silver at Commonwealth Games
मैच देखते विकास ठाकुर के परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटे ने जाते समय कहा था पदक जीतकर करूंगा शादी
उन्होंने बताया कि विकास कुंवारा है और कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले हमने उसकी शादी कराने के बारे में कहा था। तब उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। पदक जीत कर आऊंगा तो शादी करूंगा। अब उसकी शादी धूमधाम से कराएंगे। विकास की मां आशा ठाकुर ने बताया कि बेटे ने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। उसने फोन कर मुझे बधाई भी दी और कहा था कि मां जिस दिन आपका जन्मदिन है। उसी दिन मैं मेडल जीतना चाहता हूं और आप को और देश को तोहफा देना चाहता हूं। 

विज्ञापन
Vikas Thakur wins weightlifting silver at Commonwealth Games
विकास ठाकुर। - फोटो : फाइल

यह बात उसने सच कर दिखाई है। मैं बहुत खुश हूं। उसने देश को खुश कर दिया है। हमारी इच्छा है कि वह आगे भी पदक जीते। घर में विकास की बहन और जीजा भी आए हुए हैं। बहन ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व नजदीक है और विकास ने रजत पदक जीत कर उसे बड़ा तोहफा दिया है। परिवार की खुशी दोगुनी कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed