फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: जब लाल रंग की साड़ी पहनकर सड़क पर भागने लगीं महिलाएं, देखते ही रह गए लोग

Mon, 11 Mar 2019 11:23 AM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Mar 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Womens Run on Road in Red Saree in Chandigarh
महिलाओं ने साड़ी में लगाई दौड़
नजारा देखते ही बना, जब लाल रंग साड़ी पहनकर कई महिलाएं सड़कों पर भागती नजर आईं। एक बार तो लोग मामला समझ ही नहीं पाए। तस्वीरों में जानिए आखिर क्या था मामला।
Womens Run on Road in Red Saree in Chandigarh
महिलाओं ने साड़ी में लगाई दौड़
रन, फन एंड रेड साड़ी का ग्लैमर...वो भी वॉक पर। कोई डॉक्टर थीं तो कोई रिटायर्ड प्रोफेसर। कोई फैशन डिजाइनर थीं तो कोई बिजनेस वूमेन और होम मेकर। कोई धीमे दौड़ी तो कोई तेज। लेकिन सभी ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की। यह वखरा स्टाइल कहीं और नहीं, बल्कि चंडीगढ़ दी वुमनिया में नजर आया।
Womens Run on Road in Red Saree in Chandigarh
महिलाओं ने साड़ी में लगाई दौड़
जी हां! चंडीगढ़ में इस संडे की शुरुआत 64 वर्षीय रिटायर टीचर टिप्पा पनू से लेकर कई अन्य महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर सड़क पर रनिंग से की। करीब 300 महिलाओं ने  ‘हेल्दी वूमेन इज ए हैप्पी वूमेन’ का संदेश भारतीय संस्कृति की पहचान साड़ी पहनकर दौड़ लगाकर दिया। इसमें उनका साथ नन्हीं बच्चियों से लेकर उनके पतियों ने भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Womens Run on Road in Red Saree in Chandigarh
महिलाओं ने साड़ी में लगाई दौड़
‘रन इन ए साड़ी’ सुबह साढे़ छह बजे से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब से शुरू हुई और यहीं आकर खत्म हुई। दौड़ में हिस्सा लेने से पहले साड़ी पहनी सभी महिलाओं ने पुशअप भी मारे। सभी ने जमकर मस्ती भी की। दौड़ के बाद महिलाओं के लिए गोल्फ क्लब में ही गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Womens Run on Road in Red Saree in Chandigarh
महिलाओं ने साड़ी में लगाई दौड़
‘रन इन ए साड़ी’ में यूक्रेन की डॉ. तेटियाना भी साड़ी पहनकर पहुंचीं। वे अपनी दो बेटियों छह साल की इजाबैला और दो साल की एनाबैला के साथ दौड़ीं। तेटियाना ने बताया कि उन्होंने इस दौड़ के लिए खास साड़ी पहनना सीखा है। उन्होंने यह दौड़ अपनी दो साल की बेटी को पैम में बैठाकर पूरा की। इसके लिए उनके पति दकतर आहूजा ने उनका उत्साह बढ़ाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed