फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के सर्मथन में उतरीं बबीता फोगाट, बोलीं- अवार्ड वापसी गैंग इस कांड के बाद भी चुप

Wed, 09 Sep 2020 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat in support of Kangana Ranaut
बबीता फौगाट और कंगना रनौत। - फोटो : @BabitaPhogat और Instagram: kanganaranaut

मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में बुधवार को हुई तोड़फोड़ पर भाजपा नेता और दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

Wrestler Babita Phogat in support of Kangana Ranaut
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

घटना के विरोध में बुधवार शाम को बबीता फौगाट ने एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो जारी किया है। वीडियो में बबीता का कहना है कि उद्धव ठाकरे सरकार ने यह घटिया हरकत की है। महाराष्ट्र सरकार बौखलाई हुई है।

Wrestler Babita Phogat in support of Kangana Ranaut
बबीता फोगाट - फोटो : @BabitaPhogat

बबीता फौगाट ने कहा कि देश की किसी बेटी ने हिम्मत करके गलत के विरुद्ध आवाज उठाई है। इस आवाज को दबाने के लिए महाराष्ट्र ने यह ओछी हरकत की है। बबीता ने कहा कि अवॉर्ड वापसी गैंग इस कांड के बाद भी चुप है, उन्हें अब नजर नहीं आ रहा कि मुंबई में क्या हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat in support of Kangana Ranaut
Babita Phogat - फोटो : @BabitaPhogat

बबीता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की यह हरकत पूरा देश देख चुका है और इसका जवाब देश जल्द ही सरकार को देगा।  बता दें कि जमातियों पर किए ट्वीट के बाद ट्रोल हुई बबीता फौगाट के समर्थन में अभिनेत्री कंगना रनौत भी उतरी थीं। बुधवार को उनके ऑफिस में हुई तोड़फोड़ के बाद बबीता ने उनके समर्थन में उतरकर यह वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat in support of Kangana Ranaut
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

बता दें कि आज ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंची हैं। कंगना ने हाल ही में कहा था कि वो नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। ऐसे में मुबंई के लिए उड़ान भरने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंची और वहां से मुंबई के लिए रवाना हुईं। कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी संपत्ति को 'तोड़ने' का प्रयास कर रही है। कंगना ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उनका शिवसेना के साथ झगड़ा चल रहा है।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed