सब्सक्राइब करें

President Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, यहां से मेरा विशेष लगाव

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 10:54 PM IST
सार

President Draupadi Murmu CG Visit: यह एक पुण्यभूमि, तपोभूमि और पवित्रभूमि है। इस पवित्र भूमि का नाम छत्तीसगढ़ है।

विज्ञापन
Chhattisgadhiya sable badhiya, said india President Draupadi Murmu, President Murmu CG Visit
विधानसभा को सबोधित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
President Draupadi Murmu CG Visit: यह एक पुण्यभूमि, तपोभूमि और पवित्रभूमि है। इस पवित्र भूमि का नाम छत्तीसगढ़ है। यह ओडिशा का एक हिस्सा हो, या छत्तीसगढ़ का, लेकिन यह देश हम सब का है। यह भारत है हम सब एक हैं इसीलिए मुझे छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव है। पांच से दस बार मैं यहां आ चुकी हूं। इस राज्य के लोग बहुत अच्छे हैं इसलिए कहा जाता है छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। ये बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में विधानसभा में कहीं। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के उद्घोष पर विधायकों ने मेज पर ही थाप देकर हर्षध्वनि के साथ उनका स्वागत किया।



 
Trending Videos
Chhattisgadhiya sable badhiya, said india President Draupadi Murmu, President Murmu CG Visit
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा सदस्य संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रजत जयंती समारोह पर प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि परिसीमन की सीमा है पर दिल की कोई दीवार नहीं है। दिल से हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि चाहे छत्तीसगढ़ हो, ओडिशा हो या झारखंड हो। दिल से हम सब एक हैं। हम सब अलग-अलग नहीं हो सकते। ना हम अलग-अलग हैं। जगन्नाथ प्रभु केवल ओडिशा के नहीं है, जगत के नाथ हैं, छत्तीसगढ़ के भी हैं। वहां 56 कोटी चावल रोज पकता है। यह चावल (देवभोग,छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की तहसील) छत्तीसगढ़ का है। यह विश्व के लोग कहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgadhiya sable badhiya, said india President Draupadi Murmu, President Murmu CG Visit
राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन करते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार से करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा  25वां उत्सव यानी रजत जयंती की गाढ़ा गाढ़ा बधाई। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मार्गदर्शन में हुआ था। इस अवसर पर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनके सम्मान में सादर नमन करते हैं। 
Chhattisgadhiya sable badhiya, said india President Draupadi Murmu, President Murmu CG Visit
विधानसभा को संबोधित करती राष्ट्रपति मुर्मु और राज्यपाल रमन डेका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है। यहां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ के लोग पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त होने के प्रयास में शीघ्र सफल होंगे और राज्यों के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेंगे। नक्सल-समस्या के उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विकास और पुनर्वास की नीति पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Chhattisgadhiya sable badhiya, said india President Draupadi Murmu, President Murmu CG Visit
राष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed