{"_id":"63ce40f0b6c90f33e46f39d4","slug":"four-arrested-for-romancing-on-moving-bike-in-chhattisgarh-bhilai-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर रोमांस पड़ा महंगा: प्रेमी को जलाने के लिए चोरी की बाइक पर की ऐसी हरकत, अब दो युवतियों समेत चार अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर रोमांस पड़ा महंगा: प्रेमी को जलाने के लिए चोरी की बाइक पर की ऐसी हरकत, अब दो युवतियों समेत चार अरेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Jan 2023 01:40 PM IST
सार
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि, इस तरह से कोई वाहन चलाता है तो उसकी शिकायत करें। उसकी फोटो खींचे और उन्हें व्हॉट्सएप करें। यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने अपना पर्सनल नंबर 7898815399 भी लोगों दिया है। इस पर व्हॉट्सएप पर मिली फोटो या वीडियो पर 23 घंटे में पुलिस कार्रवाई करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के भिलाई में चलती बाइक पर रोमांस करना लड़के और लड़कियों को भारी पड़ गया। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रही दो युवतियों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान बाइक भी चोरी की मिली है। पूछताछ में सामने आया है कि लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को जलाने के लिए ऐसी हरकत की थी। बताया जा रहा है कि लड़के और लड़कियों का ऐसा गिरोह है, जो इस तरह सड़कों पर घूमकर नशे के लिए लूट करता है।
200 सीसीटीवी चेक कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव बताया कि इन लड़कों और लड़कियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देश दिए गए थे। टीम ने सिविक सेंटर से लेकर नेहरू नगर को जाने वाले मार्ग के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें दिख रही एक्टिवा के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को एक्टिवा जवाहर नगर स्थित एक मकान के बाहर खड़ी मिली। पता चला कि मकान में दो लड़कियां किराये से रहती हैं।
3 of 5
पुलिस ने चौराहे पर बुलाकर आरोपियों को फटकार लगाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौक पर बुलाकर आरोपियों को लगाई फटकार
पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, एक्टिवा उनके दोस्त उदय सिंह की है और बाइक एक अन्य दोस्त जावेद की। वे सभी जयंती स्टेडियम स्थिति जिम गए थे। वहां से लौटने के दौरान जावेद ने लड़की को बाइक की टंकी पर बिठाकर घुमाया था। इसके बाद पुलिस ने बाइक और एक्टिवा जब्त कर ली। दोनों लड़कियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चौहान टाउन निवासी जावेद व अन्य आरोपियों को ग्लोब चौक पर बुलाया। वहीं पर एसपी ने उनको फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाइक भी चोरी की निकली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साल भर पहले राजनांदगांव से चोरी की गई थी बाइक
पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसके पिता की वैशाली नगर में फर्नीचर की दुकान है। जबकि दोनों लड़कियां बाहर से भिलाई पढ़ने के लिए आई थीं। यह भी सामने आया कि जावेद जिस बाइक पर लड़की को घुमा रहा था, वह करीब साल भर पहले राजनांदगांव से चोरी की गई थी। इस बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है, जिसे जावेद ने नौ हजार रुपये में खरीदा था। वहीं जावेद का कहना है कि यह बाइक उसकी नहीं है। उसने अपने दोस्त से ली थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
भिलाई में चलती बाइक पर रोमांस करते कपल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें काले रंग की हाई स्पीड बाइक पर एक कपल रोमांस करते हुए निकला। फिल्मी स्टाइल में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी थी। उसने लड़के को गले लगा रखा था और किस कर रही थी। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर दोनों जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकलते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।