फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत्तीसगढ़ में 'पठान' का विरोध: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; बैनर-पोस्टर फाड़कर जलाए

Wed, 25 Jan 2023 06:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग/बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 06:04 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, मूवी के जरिए भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। फिलहाल विरोध को देखते हुए पुलिस ने थियेटरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। वहीं 36 मॉल में लगे पठान फ़िल्म के पोस्टर को उतार दिया गया है।

विज्ञापन
hindu organizations protest against pathan movie in chhattisgarh
पठान मूवी के विरोध में दुर्ग में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान की मूवी 'पठान' को लेकर विरोध की आग छत्तीसगढ़ तक भी पहुंची। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल के बाहर लगे बैनर उतार दिए और पोस्टर फाड़कर आग लगा दी। संगठन के नेताओं ने शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण को देश विरोधी बताया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए सिनेमा हॉल के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 



hindu organizations protest against pathan movie in chhattisgarh
भिलाई में मूवी के पोस्टर फाड़ते प्रदर्शनकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मूवी का प्रदर्शन कुछ देर रोकना पड़ा
पठान मूवी बुधवार को रिलीज हुई है। इसके बाद प्रदेश में सबसे पहले दुर्ग से इसके विरोध की आग शुरू हुई। दुर्ग के स्वरूप व तरुण और  भिलाई के वेंकटेश्वरा, पीवीआर, मिराज, मुक्ता में मूवी को रिलीज किया गया है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही हाथों में भगवा झंडा लिए मुक्ता सिनेमा के बाहर पहुंच गए। उन्होंने बैनर उतार दिए और वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद उनमें आग लगा दी। कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते कुछ देर के लिए मूवी का प्रदर्शन रोकना पड़ा। 

hindu organizations protest against pathan movie in chhattisgarh
हिंदू संगठनों ने मूवी को देश विरोधी बताया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिंदू संगठनों ने मूवी को बताया संस्कृति विरोधी
हिंदू संगठनों ने मूवी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया है। कहा कि, युवा पीढ़ी इससे गलत दिशा में जा रही है। ऐसे में देश और हिंदू संगठन इसे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस तरह का काम करने वाले देश विरोधियों की मूवी हम नहीं देखेंगे। शाहरूख खान बता दें कि उन्होंने भारत के हित के लिए कब पैसा दिया है। ये लोग देश विरोधी हैं। वहीं रायपुर में भी बजरंग दल ने फिल्म का विरोध किया। दोपहर में पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल, अंबुजा और मैग्नेटो मॉल में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hindu organizations protest against pathan movie in chhattisgarh
बिलासपुर में मूवी के पोस्टर फाड़ते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर में खुद ही हटाए मूवी के पोस्टर
बिलासपुर में भी मूवी का विरोध हो रहा है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मॉल में लगे पोस्टर फाड़ दिए। जमकर नारेबाजी की और मूवी का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, मूवी के जरिए भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। फिलहाल विरोध को देखते हुए पुलिस ने थियेटरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। वहीं 36 मॉल में लगे पठान फ़िल्म के पोस्टर को उतार दिया गया है।

विज्ञापन
hindu organizations protest against pathan movie in chhattisgarh
पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बेशर्म रंग गाने से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यह सारा विवाद मूवी के एक गाने बेशर्म रंग में पहनी दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर शुरू हुआ था। केसरिया रंग की बिकनी में दीपिका को देख लोग भड़क गए। धीरे-धीरे पूरे देश में विरोध शुरू हो गया। विरोध के चलते मूवी से कुछ फुटेज हटाए गए। इसके बाद भी लोगों का विरोध जारी है। मूवी को शुक्रवार की जगह बुधवार को रिलीज किया गया, लेकिन हिंदू संगठन इसके विरोध में सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed