Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chhattisgarh
›
Voting Awareness in Balrampur: Women Sweep Balloon, Umbrella Rally gets Golden Book of World Record
{"_id":"662e07038237fa6d4f02d420","slug":"voting-awareness-in-balrampur-women-sweep-balloon-umbrella-rally-gets-golden-book-of-world-record-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में वोटिंग अवेयरनेस: महिलाओं की स्वीप बैलून, अम्ब्रेला रैली को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में वोटिंग अवेयरनेस: महिलाओं की स्वीप बैलून, अम्ब्रेला रैली को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:52 PM IST
सार
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों में से फुटबाल प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बलरामपुर जिला मुख्यालय में अंब्रेला रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मानव श्रृंखला और स्वीप बैलून के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों में से फुटबाल प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया।
2 of 5
महिलाओं ने निकाली अम्ब्रेला रैली
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों के साथ-साथ जिला मुख्यालय में लगभग एक हजार महिलाओं ने अंब्रेला रैली निकालकर मतदाताओं मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में जाकर संपन्न हुई। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।
3 of 5
अशोक चक्र की थीम पर मानव श्रृंखला
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने खेल मैदान में अशोक चक्र की थीम पर मानव श्रृंखला का निमार्ण किया और स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर आगामी सात मई को मतदान करने का संदेश दिया। रैली में समुह की महिलाएं अपने हाथों से बुनी हुई, आकर्षक और रंगीन छतरियों के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन कर रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों जिले के सभी 468 ग्राम पंचायतों में एक साथ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 936 टीमों के 10 हजार 716 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसी तरह लगभग एक हजार महिलाओं ने स्वीप बैलून और अम्ब्रेल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया था, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर मतदान की अपील
- फोटो : अमर उजाला
स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर आगामी सात मई को मतदान करने का संदेश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।