फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीविलियर्स के लिए कितना खास था हेल्स को वो कैच, 'स्पाइडरमैन' ने खुद किया खुलासा

Sat, 19 May 2018 12:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers says alex Hales catch is very special in his cricket career
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter

एबी डीविलियर्स ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2018 के 51वें मैच में एक अद्भुत कैच लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका।

AB de Villiers says alex Hales catch is very special in his cricket career
एबी डीविलियर्स

यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। गेंद के टारगेट से एबी डीविलियर्स करीब 200 गज की दूरी पर खड़े थे। डीविलयर्स गेंद की तरफ तेजी से दौड़े और इस नामुमकिन कैच को अपने एक हाथ से दबोच लिया। यह कैच देखने के बाद उनकी पत्नी डेनियल डीविलियर्स ने भी उनकी तारीफ की।

AB de Villiers says alex Hales catch is very special in his cricket career
विराट कोहली - फोटो : ipl

डीविलियर्स का यह शानदार कैच देखने के बाद कप्तान विराट कोहली ने उन्हें नया नाम (स्पाइडरमैन) दिया। इस लाजवाब कैच की वजह से सोशल मीडिया पर डीविलयर्स की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद इसके बारे में अब जाकर डीविलियर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers says alex Hales catch is very special in his cricket career
एबी डीविलियर्स

इस कैच के बारे में बात करते हुए डीविलयर्स ने कहा, 'मोइन की गेंद पर हेल्स ने जब मिड विकेट की तरफ दमदार शॉट खेला तब मेरे दिमाग में आया कि मुझे इस पर एक चांस तो लेना ही चाहिए। इसके लिए मुझे कई मीटर लंबी तेज दौड़ लगानी थी और डाइव लगाकर उसे पकड़ना था। इसके बाद मैंने गेंद की लाइन को परखा और अंतिम क्षण तक गेंद पर नजर गढ़ाए रखी।'

विज्ञापन
AB de Villiers says alex Hales catch is very special in his cricket career
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

डीविलयर्स ने आगे बताया कि गेंद की दूरी, लंबाई और गति इतनी तेज थी कि उन्हें ज्यादा सोचने का समय ही नहीं मिला। चांस लेने की बात दिमाग में आते ही उनका शरीर हरकत में गया और उन्होंने बेमिसाल फील्डिंग कर न सिर्फ टीम के लिए छह रन बचाए, बल्कि खतरनाक हेल्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। डिविलियर्स ने अंत में कहा कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे संतोषजनक कैच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed